फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teacher misbehaves with the student by pretending to get good numbers in the exam in Chandauli

यूपी: शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने का दिया था झांसा, गर्भवती होने पर उजागर हुआ मामला

Mon, 22 Mar 2021 03:35 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: हरि User Updated Mon, 22 Mar 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
Teacher misbehaves with the student by pretending to get good numbers in the exam in Chandauli
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। नौगढ़ क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही 10वीं की छात्रा का आरोप है कि कोचिंग चलाने वाले एक शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के गर्भवती होने पर उसके चार महीने का गर्भ भी गिरवा दिया। पीड़िता के पिता जब तहरीर लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया। पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना चंदौली जनपद के चकरघट्टा थाना क्षेत्र की है। कोचिंग शिक्षक पर आरोप है कि छात्रा को 10वीं में बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कराकर अच्छे नंबर दिलाने का झांसा दिया था। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को शादी का झांसा भी दिया और लॉकडाउन में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता चार महीने की गर्भवती हुई, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

शिक्षक ने छात्रा का सोनभद्र के एक निजी अस्पताल में गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि मकदमा दर्ज कराने जब थाने पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने भगा दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed