फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   teacher died in accident of tractor collision people blocked road in varanasi

Varanasi News: ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षिका की मौत, नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Mon, 01 Apr 2024 02:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 01 Apr 2024 02:30 PM IST
सार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई। घटना को लेकर नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा- बुझाकर जाम खत्म कराया। 

विज्ञापन
teacher died in accident of tractor collision people blocked road in varanasi
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुनारी सारनाथ मार्ग पर सरैया गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक प्राइवेट स्कूल की अध्यापिका की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया।

विज्ञापन

 
ये है मामला
अंजली पांडेय (25) निवासी कल्याणपुर थाना सारनाथ अपनी स्कूटी से मंगरहुआ के एक कांवेंट स्कूल में पढ़ाने जा रही थी। इस दौरान सारनाथ से मुनारी की ओर जा रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना से नाराज होकर सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा- बुझाकर जाम हटाया। मौके पर नायब तहसीलदार सुरेखा वर्मा, सारनाथ प्रभारी निरीक्षक से ग्रामीणों ने अवैध ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मृत महिला के पति शिवम प्राइवेट वाहन चलाते हैं। उसका एक बच्चा लड्डू (06) है। महिला की सड़क दुघर्टना में मौत पर गांव में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed