फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tazia

नहीं उठा ताजिया का जुलूस, घर पर हुई जियारत

Wed, 07 Oct 2020 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
tazia
हाजी बाकर हुसैन के इमामबाड़े से उठने वाला ताजिया का जुलूस नहीं उठाया गया। रवायत को कायम रखते हुए मजलिस का आयोजन हुआ। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोग मजलिस में शामिल हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को मजलिस को मौलाना हुसैन मेंहदी हुसैनी मुंबई ने खिताब किया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन की पूरी जिंदगी इंसानियत के लिए समर्पित थी। यही कारण है कि आज सारी दुनिया में इमाम हुसैन को इज्जत की निगाह से देखा जाता है। इस अवसर पर अंजुमन जादे आफरत ने नौहा मातम किया। देर रात तक जियारत का सिलसिला चलता रहा। हाजी फरमान हैदर ने बताया कि यह जुलूस भेलूपुरा, गौरीगंज, शिवाला, सोनारपुरा आदि क्षेत्रों से होता हुआ शिवाला घाट जाता था लेकिन कोरोना संक्रमण और प्रशासन के निर्देशानुसार जुलूस जहां से उठा वहीं समाप्त हो गया। शहर भर में चेहल्लुम के सिलसिले से मजलिसें जारी हैं। इमाम का 1382वां चेहल्लुम गुरुवार आठ अक्तूबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed