फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tax Treatment of sewage in the river cause

सीवर का ट्रीटमेंट कर पहुंचाते हैं रिवर में

Thu, 23 Apr 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Thu, 23 Apr 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tax Treatment of sewage in the river cause
क्योटो में सीवर शोधित कर वहां की कामो नदी में छोड़ा जाता है। बुधवार को भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 1939 में क्योटो में बनाए गए टोबा ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लिया। बताते चलें कि यह प्लांट बसंत ऋतु के दौरान आमजन के सैरसपाटे के लिए खोला जाता है। लोग यहां के लंबे चौड़े क्षेत्र में लगाए गए रंग बिरंगे फूलों को देखने और उनकी मनमोहक छटा कैमरे में कैद करने आते हैं।
विज्ञापन


जापान दौरे के तीसरे दिन महापौर रामगोपाल मोहले की अगुवाई में पांच सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सुबह नौ से एक बजे तक टोबा सीवेज कांस्ट्रक्शन साइट का भ्रमण किया। महापौर ने ‘अमर उजाला’ को फोन पर बताया कि क्योटो में तीन ट्रीटमेंट प्लांट टोबा, किसहोइन और फुशिमी हैं। लगभग आठ दशक पुराने टोबा प्लांट का अधिकांश काम सौर उर्जा से होता है।
विज्ञापन


अत्याधुनिक तकनीक से लैस बेहद साफ सुथरा प्लांट परिसर और वहां काम करने का तरीके ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। प्लांट में बताया गया कि फिलहाल क्योटो शहर में 50 साल पुरानी भूमिगत सीवेज पाइप लाइन काम कर रही है। इसमें खराबी की शिकायत मिलने पर तत्काल उसे दुरुस्त कराया जाता है क्योंकि सीवेज नेटवर्क का पूरा मानचित्र उपलब्ध है। अवैध तरीके से शहरवासी सीवेज कनेक्शन नहीं ले सकते हैं। इसी तरह से बारिश के पानी को भी शोधित किया जाता है और उसे संरक्षित करने के लिए विशाल टैंक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed