{"_id":"5abbe9c14f1c1bfa298b4704","slug":"tanya-dutta-including-128-women-get-rani-laxmi-bai-award-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी की तानिया दत्ता सहित 128 लोगों को मिला रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की तानिया दत्ता सहित 128 लोगों को मिला रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 29 Mar 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
'अतु्ल्य भारत' की साख बचाने बाली दत्ता सिस्टर्स को मिला था काशी गौरव का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के लखनिया दरी स्थित पिकनिक स्पॉट पर फ्रांसीसी युवतियों को शोहदों से बचाने वाली वाराणसी की तानिया दत्ता समेत प्रदेश भर से कुल 128 लोगों को रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार से नवाजा गया।
गुरुवार को लोकभवन में महिला कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी चयनितों को एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस प्रतिष्ठापरक पुरस्कार के लिए नाम चयनित होने की सूचना मिलते ही तान्या के परिवार में खुशी की लहर है।
गौरतलब है कि तान्या और उसकी दो बहनों की बहादुरी को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके अलावा इस मौके पर संस्कृति विभाग की ओर से दो लोगों को बेगम अख्तर पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल बहादुरी के क्षेत्र में अदम्य साहस दिखाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर साल ‘रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाता है। महिला कल्याण विभाग की ओर से दिए जाने वाले इस पुरस्कार केतहत चयनित बालिका या महिला को एक लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
इसी कड़ी में इस वर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए प्रदेश भर से 128 बालिकाओं व महिलाओं का चयन किया गया है। महिला कल्याण विभाग द्वारा लोकभवन में सुबह 10:30 बजे से पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे।
इसके अलावा महिला कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, राज्य मंत्री स्वाति सिंह और प्रमुख सचिव महिला कल्याण रेणका कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहेंगे।
उधर, पुरस्कार के लिए चयनित सभी बालिकाएं बुधवार को ही लखनऊ पहुंच चुकी है। विभाग की ओर से सबसे रहने व खाने की व्यवस्था की गई है। पुस्कार विजेताओं से जुड़ी रहने, खाने और लोकभवन तक लाने व ले जाने की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को तैनात किया गया है।

पुरस्कार राशि को अपनी पढ़ाई पर खर्च करेंगी दत्ता सिस्टर्स
दत्ता सिस्टर्स
- फोटो : अमर उजाला
रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार मिलने की जानकारी मिलते ही तानिया दत्ता की खुशियों का ठिकाना नही रहा। बुधवार दोपहर जिला प्रशासन की ओर से सूचना मिलते ही दत्ता सिस्टर्स ने सबसे पहले ‘अमर उजाला’ के साथ खुशियां साझा की। कहा-‘अमर उजाला’ ने उनकी बहादुरी से समाज को रूबरू कराया। इसी वजह से तीनों बहनों को समाज में नई पहचान और सम्मान मिल रहा है।
तीनों बहनों के साथ लखनऊ जाने से पहले तैयारी में जुटी तानिया ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी खुद पर भरोसा रखना चाहिए। कभी किसी के सामने डरना या झुकना नहीं चाहिए और गलत का विरोध पूरे दमखम के साथ करना चाहिए।
पुरस्कार में मिलने वाले एक लाख रुपये का क्या करेंगी? तानिया ने कहा कि पुरस्कार की राशि पर हम तीनों बहनों का समान हक है। एक लाख रुपये को हम लोग अपनी पढ़ाई पर खर्च करेंगे।
तानिया ने बताया कि दिसंबर में लखनिया दरी में बदमाशों से जूझने के दौरान उसके सिर पर चोट आ गई थी। फिर चोट लगने से तबीयत खराब रही और वह इंटरमीडिएट की परीक्षा नहीं दे पाई। कहा कि, हालांकि वह निराश नहीं है। इस साल ज्यादा अच्छे से तैयारी कर परीक्षा देगी।
वकील बन कर करूंगी समाज सेवा : पूजा
पूजा मैलो को उसके पैदा होते ही बोझ समझकर मां ने फेंक दिया था। देश-दुनिया से अंजान पूजा के लिए घर और परिवार का मतलब जैतपुरा स्थित राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन है। इस बार पूजा ने 12वीं की परीक्षा दी है।
आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त पूजा अपने साथ रहने वाली युवतियों को आत्मरक्षा का गुर सिखाती है। पूजा ने बताया कि उसका लक्ष्य वकील बनकर समाज सेवा करना है। 12वीं का रिजल्ट आते ही वह आगे की पढ़ाई की तैयारियों में जुट जाएगी।

पूर्वांचल की इन महिलाओं को मिलेगा लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार
CM YOGI
मऊ
- श्रीमती सिंधू
- डा. ज्यूड
- कुंती देवी दोहरी घाट ब्लाक के शिकारी कोल गांव की प्रधान
- सुनीता सरोज मोहम्मदाबाद गोहना ब्लाक की चकजाफरी गांव की प्रधान
चंदौली
- रीमा सिंह चहनिया विकास खंड की मजडीहा गांव की प्रधान
- आभा सिंह सकलडीहा ब्लाक के भरथरा कलां ग्राम पंचायत
- अर्चना चौहान चंदौली ब्लाक के शिकारी ग्राम पंचायत
भदोही
- कमला देवी भदोही ब्लाक के आवसनपुर गांव
- विनीता देवी भदोही ब्लाक के अजयपुर गांव
- सोनिया देवी अभोली ब्लाक के अमिलहरा गांव
जौनपुर
- मंजू सिंह केराकत ब्लाक के बेहरा ग्राम पंचायत
- संगीता सिकरारा ब्लाक का देवपुर ग्राम पंचायत
- सरोजनी सिकरारा ब्लाक का भिटारी ग्राम पंचायत
आजमगढ़
- कैलाशी देवी कोइलसा ब्लाक की ठहार किशुनदेवपुर ग्राम पंचायत
- रीता देवी मार्टिनगंज ब्लाक का सूघरपुर ग्राम पंचायत
- रेहाना देवी महराजगंज ब्लाक का सिकंदरपुर आइमा ग्राम पंचायत
वाराणसी
- सहनाज बानो काशी विद्यापीठ ब्लाक के करकरमत्ता की प्रधान
- पं. धर्मनाथ सिंह
- कु तान्या
- पूजा मैलो
- शैव्या पांडेय चोलापुर ब्लॉक के अजगरा ग्राम पंचायत
- चंद्रावती देवी सेवापुर ब्लॉक के बराकी ग्राम पंचायत