{"_id":"633aeb4476fc1b71cd0eb750","slug":"talented-daughters-pratibha-samman-awarded-to-300-girl-students-of-13-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला मुहिम: होनहार बेटियां प्रतिभा सम्मान से नवाजी गईं 300 छात्राएं, कमिश्नर बोले- समाज बदले मानसिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला मुहिम: होनहार बेटियां प्रतिभा सम्मान से नवाजी गईं 300 छात्राएं, कमिश्नर बोले- समाज बदले मानसिकता
Mon, 03 Oct 2022 07:31 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 03 Oct 2022 07:31 PM IST
सार
कार्यक्रम में 13 विद्यालयों से 300 छात्राओं को सम्मानित किया गया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल, सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने छात्राओं को सम्मानित कर सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
अमर उजाला होनहार बेटियां प्रतिभा सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी, सीबीएसई और आईएससी बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को सोमवार को अमर उजाला होनहार बेटियां प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। 13 विद्यालयों से 300 छात्राओं को कमिश्नर दीपक अग्रवाल, सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने सम्मानित कर सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
कमिश्नर ने कहा कि बेटियों को घर में रखने की अब भी बहुत से लोगों की मानसिकता है। बेटियां समाज के हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रही हैं। लोगों को बेटियों के प्रति मानसिकता बदलने की जरूरत है। कमिश्नरी सभागार में अमर उजाला, सनबीम वीमेंस कॉलेज भगवानपुर, सनबीम स्कूल वरुणा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर ने छात्राओं का आह्वान किया कि जीवन में सपने जरूर देखना चाहिए और उसे साकार करने की दिशा में आगे बढ़ते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन शुभम तिवारी ने किया। इस दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन विद्यालयों की छात्राएं हुईं सम्मानित
आर्य महिला इंटर कॉलेज
राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, मलदहिया
निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज
सुधाकर बालिका इंटर कॉलेज
हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज
कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज
बल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज
रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज
आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल
जीवनदीप पब्लिक स्कूल
गुरुनानक इंग्लिश स्कूल
संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल
सिल्वर ग्रोव स्कूल, महेशपुर
बेटियों का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करते रहने की जरूरत है। इस दिशा में अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रम से बेटियों का उत्साह बढ़ता है। -डॉ. दीपक मधोक, अध्यक्ष, सनबीम शिक्षण समूह
विज्ञापन