फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Take action Mukhtar Ansari gang associates close of Mukhtar gang arms will be license cancele in azamgarh up

माफियाओं के खिलाफ सख्त योगी सरकार, मुख्तार के करीबियों पर अब यहां भी कसा जाएगा शिकंजा

Thu, 16 Jul 2020 12:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 Jul 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Take action Mukhtar Ansari gang associates close of Mukhtar gang arms will be license cancele in azamgarh up
विधायक मुख्तार अंसारी।

माफियाओं के खिलाफ प्रदेश सरकार सख्त है। प्रदेश के टॉप टेन अपराधियों की सूची बनी है। उसी के आधार पर सभी माफियाओं की तेजी से नकेल कसी जा रही है। इसी सूची में शामिल पूर्वांचल के माफिया के रूप में चिह्नित मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों पर इन दिनों सख्ती चल रही है। करीबियों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई हो रही है ताकि मुख्तार के अपराध का किला पूरी तरह से ध्वस्त किया जा सके।

विज्ञापन

गृह जनपद गाजीपुर के साथ आजमगढ़ जिले में मुख्तार भी मुख्तार के करीबी चिह्नित किए जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिन में जिले में भी मुख्तार के करीबियों के असलहों के लाइंसेस निरस्त कर जब्त किए जाएंगे।
विज्ञापन



मुख्तार गैंग की लगाम कसने का निर्देश शासन स्तर से हुआ है, जिसके चलते पुलिस महकमा इस गैंग पर कार्रवाई को लेकर तेजी से तत्पर है। गैंग से जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। अब तक इस गैंग के दो दर्जन भर लोग जिले में चिह्नित किए जा चुके है। इसमें आधा दर्जन से अधिक के असलहा लाइसेंस पड़ोस के जिले गाजीपुर से बने हुए है। जिन्हें जनपद पुलिस ने चिह्नित तो कर लिया है लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि उन लोगों के सभी लाइसेंस मुख्तार की मदद से बने हैं और इन असलहों का प्रयोग मुख्तार के अवैध कारोबार के संचालन में होता है। पुलिस यह स्वीकार कर चुकी है कि जिले में कुछ मुख्तार करीबियों के असलहों की जांच करा रही है लेकिन यह जांच कब पूरी होगी और कब कार्रवाई की जाएगी। इस पर पुलिस महकमा पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है।

पहले गाजीपुर और अब जौनपुर में मुख्तार के करीबियों के असलहा लाइसेंस निरस्त होने के बाद अब जिले में भी इस बात की चर्चा आम हो गई है कि जिले में मिले मुख्तार करीबियों के असलहा लाइसेंस भी जल्द ही निरस्त किए जाएंगे।

वहीं पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो अधिक से अधिक एक से दो दिनों में जिले में भी गाजीपुर व जौनपुर जैसी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस महकमा गुपचुप तरीके से काम कर रहा है और जल्द ही डीएम को मुख्तार के करीबियों को जारी असलहों की सूची सौंप कर उसे निरस्त करने की संस्तुति की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed