फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tableau of Shri Ram Darbar was taken out, dance drama was given for darshan

Varanasi News: श्रीरामदरबार की निकाली झांकी, नृत्यनाटिका से कराया दर्शन

Thu, 18 Jan 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Tableau of Shri Ram Darbar was taken out, dance drama was given for darshan
अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयं संघ के उत्तर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों की ओर से अक्षत कलश यात्रा और श्रीराम दरबार की झांकी निकाली गई। मार्ग में पुष्पवर्षा कर आरती उतारी गई। रैलियों व शोभायात्रा के शास्त्री घाट पर पहुंची। यहां पर प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं।
विज्ञापन

संत अतुलानंद स्कूल के बच्चों ने रामलीला और हनुमान चालीसा पर नृत्य नाटिका पेश की। निवेदिता बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रभु श्रीराम के जन्म से लेकर राजतिलक तक की झांकी का दर्शन कराया। मुख्य अतिथि आध्यात्मिक गुरु ओमा द अक ने कहा कि 500 साल बाद हमें अयोध्या में श्रीराम मंदिर मिलने जा रहा है। हमारा संकल्प पूरा हुआ। हमें धैर्य का परिचय देते हुए प्रेम और सद्भाव के साथ उत्सव मनाना चाहिए। संचालन राहुल सिन्हा ने किया। इस मौके पर सेवा भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राहुल सिंह, लक्ष्मीकांत पांडेय, गौरीशंकर दुबे, गंगाधर राय, गुलाबचंद्र श्रीवास्तव, डॉ. वंदना सिंह आदि रहे।
विज्ञापन



यहां से निकली शोभायात्रा और रैली
गिलट बाजार चौराहे से पूजित अक्षत कलश यात्रा निकली। इसमें सैकड़ों रामभक्तों के साथ स्कूल के छात्र व छात्राएं भगवा ध्वज लेकर राम विजय मंत्र का गान करते हुए चल रहे थे। पांडेयपुर स्थित सुधाकर महिला महाविद्यालय से राष्ट्र सेविका समिति की ओर से महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाली। समिति के काशी प्रांत निधि प्रमुख शशि दुबे, प्रांत संपर्क प्रमुख प्रीति जायसवाल, चारुशिला, पूजा श्रीवास्तव, भावना गुप्ता, प्रीति जायसवाल आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed