फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tableau of Baba's Dham on Rajpath, Kashi was proud

राजपथ पर बाबा के धाम की झांकी, गौरवान्वित हुई काशी

Fri, 28 Jan 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tableau of Baba's Dham on Rajpath, Kashi was proud
गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर बाबा के भव्य धाम की भव्यता को हर किसी ने सराहा। यह दूसरा मौका था जब काशी वासियों को गौरवान्वित होने का अवसर मिला। राज्यों की झांकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी का प्रतिनिधित्व काशी पुराधिपति के भव्य, दिव्य और नव्य धाम ने किया। धाम से गंगा का जुड़ाव, बनारस की संस्कृति के रंग देखकर हर कोई हर्षित नजर आया। बुधवार सुबह गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल उत्तर प्रदेश की झांकी ने काशी की जनता को गर्व की अनुभूति कराई। राष्ट्र प्रेम, कला, संस्कृति, नवनिर्माण और आध्यात्मिकता के भाव को समेटे धाम की भव्य प्रतिकृति राजपथ पर निकली। भाजपा नेता व एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने काशी विश्वनाथ धाम की झांकी को शामिल किए जाने की सराहना की। उन्होंने बताया कि झांकी की वजह से 73वां गणतंत्र दिवस काशी के लोगों के लिए खास बन गया। वैसे तो पूरे देश के साथ काशी के जन गण हर 26 जनवरी को भारत गणराज्य के गणतंत्र दिवस को जोर-शोर से मनाते हैं किंतु पहली बार यह दिवस काशी की अस्मिता के साथ जुड़ गया। इसके लिए काशी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed