{"_id":"636ca41843129b650847b726","slug":"t-20-world-cup-2022-india-vs-england-semi-final-enthusiasm-in-varanasi-worship-in-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India Vs England: महामुकाबले को लेकर वाराणसी में उत्साह, भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India Vs England: महामुकाबले को लेकर वाराणसी में उत्साह, भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू
Thu, 10 Nov 2022 12:41 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 10 Nov 2022 12:41 PM IST
सार
टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत के लिए काशी में दुआओं का दौर जारी है। लोग यह कामना कर रहे हैं कि भारत इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करे और वर्ल्ड कप एक बार फिर से देश को समर्पित करे।
विज्ञापन
गणेश मंदिर में भारत की जीत के लिए हवन-पूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होने जा रहा है। वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच खेलने भारत-इंग्लैड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इस महामुकाबले को लेकर वाराणसी में उत्साह है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया। भारत की शानदार जीत के लिए धर्मनगरी काशी के मंदिरों में हवन पूजन किया गया।
विज्ञापन
लोगों ने ईश्वर से कामना की कि, भारत विरोधी टीम इंग्लैंड पर अपनी जीत सुनिश्चित कर फाइनल में शान से पहुंचे। लोगों ने इंडिया इंडिया जैसे नारे के बीच हवन में आहूति डाली। कैंट क्षेत्र के गणेश मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने हाथों में खिलाड़ियों के पोस्टर और बल्ला लेकर हवन पूजन किया।
विज्ञापन
हवन पूजन के बाद युवाओं ने भारत को फाइनल में पहुंचाने के लिए भगवान से प्रार्थना की। शंखनाद भी किया। मैच को लेकर लोग काफी उत्साहित भी हैं। लोगों का यह मानना है कि भारत आज इंग्लैंड को क्रिकेट के मैदान में मात देगा। टी-20 विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान पहले ही पहुंच चुका है। टीम इंडिया अगर आज जीत जाती है तो 13 नवंबर को भारत का खिताबी मुकाबला पाकिस्तान से होगा।
विज्ञापन