फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swine flu ssuspected patient Hospitalised

स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध मरीज भर्ती

Tue, 24 Feb 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Updated Tue, 24 Feb 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Swine flu ssuspected patient Hospitalised
स्वाइन फ्लू से पीडि़त एक और मरीज को सोमवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया गया। वह राजस्थान से बनारस घूमने आया था। तबियत बिगड़ने पर पहले उसे लंका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुधार न होता देख उसे कबीरचौरा लाया गया। उधर, दीनदयाल अस्पताल में रविवार को पहुंचा गाजीपुर का एक मरीज सोमवार को इलाज के लिए भटकता रहा।
विज्ञापन


बनारस में एक के बाद एक स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज के मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों भिखारीपुर के निजी अस्पताल में आस्ट्रेलियाई महिला को और कबीरचौरा में दो अन्य मरीजों  को जुकाम और तेज बुखार की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। इस बीच रविवार को गाजीपुर के एसके पाठक इलाज के लिए देर शाम दीनदयाल अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ दिन पूर्व लंका स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दिल्ली से आई रिपोर्ट भी डाक्टरों को दिखाई, जिसमें एचवन, एनवन वायरस को पॉजीटिव बताया गया था।
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सकों ने नए सिरे से जांच कराने के साथ ही टेमीफ्लू दवा देकर वापस भेज दिया। सोमवार को अस्पताल पहुंचे पाठक को इलाज के लिए भटकना पड़ा। बताया कि जब कोई डॉक्टर नहीं मिला तो इसकी शिकायत सीएमएस आरपी चतुर्वेदी से की, जिसके बाद दवा मिली। इस बीच सोमवार को कबीरचौरा में राजस्थान निवासी छत्रपति सिंह (35) को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने  थ्रोड स्वाब लेकर जांच के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed