फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Swiggy Zomato food delivery boy will get gold medal: topped in ancient history department of BHU

BHU: खाना डिलीवर करने वाले युवक को मिलेगा गोल्ड मेडल, प्राचीन इतिहास विभाग में किया टॉप, ऐसे करते थे पढ़ाई

Thu, 17 Nov 2022 01:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 17 Nov 2022 01:12 PM IST
सार

अभिषेक यादव के पिता किसान हैं और अभिषेक स्विगी और जोमैटो कंपनियों में डिलीवरी ब्वाय की नौकरी करते हैं। अभिषेक ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास विषय से एमए में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। 10 दिसंबर को होने वाले दीक्षा समारोह में उन्हें गोल्ड मेडल दिया जाएगा जाएगा।

विज्ञापन
Swiggy Zomato food delivery boy will get gold medal: topped in ancient history department of BHU
अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 10 दिसंबर को होने वाला है। जिसमें प्राचीन इतिहास विषय से एमए में सबसे ज्यादा अंक पाने वाले छात्र अभिषेक यादव को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। अभिषेक यादव एक गरीब परिवार से आते हैं और खुद स्विगी और जोमैटो कंपनियों में डिलीवरी ब्वाय की नौकरी भी करते हैं। 

विज्ञापन

प्राचीन भारतीय इतिहास में गोल्ड मेडलिस्ट बनने पर छात्रों ने अभिषेक यादव को  सम्मानित किया। छात्रनेता विवेक सिंह ने बताया कि 'किस प्रकार एक गरीब परिवार से आने वाले युवक ने, जो कि डिलीवरी बॉय का काम करते हुए यहां तक पहुंचा, उन्होंने कैसे ये सफर तय किया। कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा होगा। कितनी रातें सोए नहीं होंगे। अभिषेक ने महामना के बगिया में जिस प्रकार से संघर्षों के साथ मुकाम हासिल किया है वो आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।'

विज्ञापन

 

मामूली किसान हैं अभिषेक कि पिता
अभिषेक के पिता सुशील कुमार सिंह यादव एक किसान हैं। अभिषेक पढ़ना चाहते थे लेकिन पिता की कमाई इतनी नहीं थी तो अभिषेक ने नौकरी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी। 

शाम को पांच बजे तक पढ़ना, फिर जाते थे खाना डिलीवर करने
अभिषेक सुबह से पढ़ाई करने बैठ जाते थे फिर शाम को पांच बजे खाना पहुंचाने जाते थे। इस तरह से अभिषेक ने परिवार की कमान भी संभाली और खुद की पढ़ाई जारी रखते हुए सफलता पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed