{"_id":"5fd203392c40fb1fc33ddc7a","slug":"swift-car-collided-with-passengers-autp-many-injured-driver-escaped-leaving-car-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: यात्रियों से भरे ऑटो को स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर, कई यात्री घायल, चालक कार छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: यात्रियों से भरे ऑटो को स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर, कई यात्री घायल, चालक कार छोड़कर फरार
Thu, 10 Dec 2020 04:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 10 Dec 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
टक्कर के बाद ऑटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रोहनिया-शहावाबाद जीटी रोड पर गुरुवार को सुबह 8 बजे वाराणसी से मोहनसराय की तरफ जा रहे ऑटो को पीछे से स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। इससे सवारी भरा ऑटो सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। ऑटो सवार बीकापुर निवासी धरमू पटेल, चांदपुर निवासी राम अचल सिंह सहित 10 से ज्यादा की संख्या में लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कैंट से ऑटो सवारी लेकर राजातालाब के लिए जा रहा था। इसी दौरान शहावाबाद में तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार ने ऑटो के पीछे से टक्कर मार दी, और कार डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
मौके से कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। टक्कर लगने से ऑटो जीटी रोड के किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन