फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sweetness of love mixed in relationships on Chocolate Day

चॉकलेट डे पर रिश्तों में घुली प्यार की मिठास

Thu, 10 Feb 2022 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sweetness of love mixed in relationships on Chocolate Day
वाराणसी। वेलेंटाइन वीक में बुधवार को युवाओं ने चॉकलेट डे मनाया। एक दूसरे को चॉकलेट देकर और खिलाकर अपने रिश्ते में मिठास घोली। युवा ही नहीं बच्चों ने माता-पिता को, बहन, भाइयों ने चॉकलेट देकर यह दिन यादगार बनाया।
विज्ञापन

बाजार में होममेड चॉकलेट से लेकर नामचीन कंपनियों की चॉकलेट की भी मांग रहीं। बच्चों को उनकी मम्मियों ने चॉकलेट देकर हैपी चॉकलेट डे कहा। वेलेंटाइन वीक में बृहस्पतिवार को टेडी डे है। टेडी डे के लिए कई नवविवाहित जोड़ों ने एक दूसरे को उपहार में देने के लिए टेडी खरीदा। उपहार की दुकानों पर भी टेडी बियर खरीदने के लिए युवाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

सॉफ्ट टॉय से लेकर क्रिस्टल टेडी
बाजार में इस बार सॉफ्ट टॉय में टेडी बियर से लेकर क्रिस्टल पॉलीमर, कांच और लकड़ी के टेडी बियर हैं। बड़े आकार के टेडी बियर के साथ छोटे-छोटे आकार के टेडी भी बाजारों में खूब पसंद किए जा रहे हैं। टेडी बियर के खिलौनों के अलावा कुशन, कॉफी मग व गुलदस्ते भी टेडी बियर वाले हैं। 50 रुपये से लेकर 5000 रुपये कीमत के टेडी बियर बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेडी डे के साथ मनाएंगे शादी की सालगिरह
महमूरगंज निवासी पलक व आयुष अग्रवाल की शादी साल 2020 में दस फरवरी को हुई थी। पलक बताती हैं कि टेडी डे पर हमारी शादी की सालगिरह होती है, ऐसे में आयुष हर बार टेडी देकर मुझे विश करते हैं। इस बार मैंने उन्हें उपहार में टेडी देने का सोचा है।

टेडी ने चेहरे पर ला दी थी मुस्कान
चेतगंज निवासी राहुल व सोनाली की शादी दो साल पहले लॉकडाउन में हुई थी। इन दोनों के रिश्ते के लिए टेडी उनके प्यार का प्रतीक है। सोनाली बताती हैं, हम दोनों की सगाई फरवरी में हुई थी। सगाई के दौरान राहुल ने मुझे टेडी उपहार में दिया था। आज भी वो टेडी मेरे दिल के बहुत करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed