फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sweeper beaten lady worker in woman district hospital in mau

अस्पताल में पुरुष स्वीपर ने महिला सफाई कर्मी को पीटा, मची अफरातफरी

Thu, 27 Dec 2018 11:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Dec 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Sweeper beaten lady worker in woman district hospital in mau
demo pic
एक महिला जिला अस्पताल में तैनात पुरुष स्वीपर और संविदा पर तैनात एक महिला सफाई कर्मचारी में बहस हो गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान अस्पताल में मरीजों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस स्वीपर को अपने साथ कोतवाली ले गई। घटना उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बालनिकेतन तिराहा स्थित महिला जिला अस्पताल में बुधवार की दोपहर 12 बजे के करीब महिला जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ थी। इसी बीच स्वीपर हसन और संविदा सफाई कर्मचारी महिला के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


दोनों कर्मचारियों में विवाद बढ़ने पर स्वीपर ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। इससे महिला कर्मचारी के हाथ में गंभीर चोटें आईं। वहीं कुछ उपस्थित लोगों द्वारा महिला कर्मचारी द्वारा पहले मारपीट की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट की सूचना पर महिला कर्मचारी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने विवाद की सूचना 100 डायल को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस स्वीपर को कोतवाली ले आई। आरोपी स्वीपर को अस्पताल कर्मचारियों से विवाद करने के मामले में पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed