फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swamp cattle out of varanasi city

बनारस से बाहर होंगे आवारा पशु, नगर निगम ने बनाई कैटल कैचिंग टीम

Tue, 15 Jan 2019 10:56 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Tue, 15 Jan 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Swamp cattle out of varanasi city
demo pic
आवारा पशुओं और डेयरियों को बनारस शहर की सीमा से बाहर किया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कैटल कैचिंग टीम बनाई गई है।
विज्ञापन


यह टीम शहर में भ्रमण कर आवारा पशु पकड़ेगी और गले में टैग नंबर डालकर शहर से बाहर छोड़ेगी। पशुओं को खुला नहीं छोड़ने के लिए पशु पालकों को भी नोटिस जारी किया गया है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन को देखते हुए कैटल कोचिंग टीम को काम तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण विभाग के अपर निदेशक ने पत्र जारी कर कैटल कैचिंग टीम के गठन का निर्देश दिया है। टीम दीनदयाल हस्तकला संकुल, टेंट सिटी ऐढ़े, अस्सी, गोदौलिया, दशाश्वमेध घाट, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और सारनाथ सहित लगभग पूरे शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर, अपर नगर आयुक्त प्रथम और एसपी सिटी से भी इसके लिए मदद मांगी गई है। होप ट्रस्ट के डॉ. दीपक सिंह और आश्रय फार सिक एंड हेल्पलेस एनीमल को भी निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की भी रोकथाम करें।


जोनल अधिकारियों को निर्देश जारी किया  गया है कि वह अपने क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से पशु पालकों को छुट्टा पशुओं को नहीं छोड़ने के बारे में सचेत करें। क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक से कहा गया है कि वह पशु पालकों को नोटिस जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed