फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swami Vivekananda got the infallible mantra of Bhago Mat from Kashi

Varanasi News: स्वामी विवेकानंद को काशी से मिला भागो मत का अचूक मंत्र

Wed, 11 Jan 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda got the infallible mantra of Bhago Mat from Kashi
स्वामी विवेकानंद ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया और अध्यात्म के जरिये शांति का मार्ग प्रशस्त किया। स्वामी विवेकानंद की इस आध्यात्मिक शक्ति के पीछे भी काशी की ही प्रेरणा थी। काशी का ही प्रकाश था जिसे स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण विश्व में अपने ज्ञान से प्रसारित किया। उनका काशी से गहरा नाता था और वह कई बार आए थे।
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ भट्टाचार्य ने बताया कि स्वामी रामकृष्ण मिशन के स्व. स्वामी वरिष्ठानंद ने बताया था कि स्वामी विवेकानंद कई बार काशी आए थे। काशी यात्रा के दौरान विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद बाहर आए तो देखा कि सामने कुछ बंदर धमाचौकड़ी मचा रहे थे। उन दिनों स्वामी जी लंबा अंगरखा पहनते थे और सर पर साफ ा बांधते थे। उनकी जेबों में किताबें और कागज रहते थे। भरी हुई जेबों को देखकर बंदरों को भ्रम हुआ कि उसमें खाने की वस्तु है और वह उनके पीछे पड़ गए। अपने पीछे बंदरों को आते देख स्वामी जी भयभीत हो गए और तेज-तेज चलने लगे। बंदरों ने भी अपनी गति बढ़ा दी और स्वामी जी ने दौड़ना शुरू कर दिया। बंदर भी पीछे दौड़ने लगे। स्वामी जी को समझ नहीं आ रहा था कि वे क्या करें बंदर उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे थे। भय के कारण वे पसीने से नहा गए, लेकिन कोई भी उनकी सहायता के लिए नहीं आया। सब तमाशबीन बन तमाशा देखते रहे।
विज्ञापन

तभी भीड़ में से ही स्वामी जी को एक कड़कदार आवाज सुनाई पड़ी। भागो मत... ज्यों ही ये शब्द स्वामी जी के कानों में पड़े। वे रुक गए। उन्हें बोध हुआ कि विपत्ति से डरकर जब हम भागते हैं तो वह और तेजी से हमारा पीछा करती है। अगर साहस से उनका मुकाबला किया जाए तो वह मुंह छिपाकर भाग जाती है। फि र क्या था वे मुड़े और निर्भीकता से खड़े हो गए। उन्हें देख बंदर भी खड़े हो गए। थोड़ी देर खड़े रहने के बाद वे सभी बंदर वापस लौट गए। वह दिन स्वामी जी के जीवन में एक नया मोड़ लेकर आया। उसके बाद समाज की बुराइयों को देख वे कतराए नहीं और हौसले के साथ उनका सामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed