फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   swami narendranand

सनातन धर्म के बिना भारत की कल्पना नहीं

Mon, 16 Sep 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
swami narendranand
वाराणसी। चातुर्मास की साधना से अर्जित ऊर्जा एवं शक्ति का प्रयोग सभी संन्यासियों को राष्ट्रहित में करना चाहिए। इसके लिए संन्यासी देश में प्रवास कर जागरण करें। यदि सनातन धर्म कमजोर हुआ तो देश कमजोर होगा। जहां-जहां सनातन धर्मावलंबियों की संख्या कम हुई वहां देश विरोधी गतिविधियां बढ़ गईं। इसलिए सनातन धर्म के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। उक्त बातें स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहीं। वह रविवार को चातुर्मास के समापन पर श्री काशी सुमेरूपीठ में गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। गोष्ठी के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सनातन धर्मावलंबियों के अपने धर्म के प्रति उदासीन होने के कारण ही पूरे देश में तथाकथित विकास के नाम पर धर्मस्थलों का ध्वंस किया जा रहा है। यह किसी भी स्थिति में सहन करने योग्य नहीं है। जगन्नाथपुरी से आए स्वामी अरूपानंद गिरि ने विकास के नाम पर जगन्नाथपुरी के प्राचीन मंदिरों को तोड़े जाने की कार्यवाही की निंदा की। उन्होंने आह्वान किया कि इस कुकृत्य के खिलाफ सनातनियों को जागृत कर व्यापक आंदोलन के लिए तैयार करें। स्वामी बृजभूषण दास महाराज, स्वामी अखंडानंद तीर्थ महाराज, स्वामी प्रकाश आश्रम, स्वामी राजेश आश्रम ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed