फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swami Anand Swarup, the founder of Kali Sena said – immediate arrangements should be made to worship the Shivling found in Gyanvapi

Gyanvapi Case : स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा- जब नमाज पढ़ने की इजाजत दी गई है तो पूजा की अनुमति भी मिले, जल्द हो व्यवस्था

Mon, 13 Jun 2022 10:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 10:09 AM IST
सार

स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि कोर्ट ने जब नमाज पढ़ने की अनुमति दी है तब वहां पूजा की अनुमति भी मिलनी चाहिए। प्रदेश सरकार को भी न्यायालय में हिंदुओं का पक्ष रखना चाहिए और तत्काल ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग के राग-भोग पूजन का इंतजाम करना चाहिए। 

विज्ञापन
Swami Anand Swarup, the founder of Kali Sena said – immediate arrangements should be made to worship the Shivling found in Gyanvapi
Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष व काली सेना के संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के बाद उसके राग-भोग का तत्काल इंतजाम होना चाहिए। कोर्ट ने जब नमाज पढ़ने की अनुमति दी है तब वहां पूजा की अनुमति भी मिलनी चाहिए। प्रदेश सरकार को भी न्यायालय में हिंदुओं का पक्ष रखना चाहिए और तत्काल ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग के राग-भोग पूजन का इंतजाम करना चाहिए। 

विज्ञापन


स्वामी आनंद स्वरूप ने एक बयान जारी कर ज्ञानवापी में पूजन के लिए आंदोलन करने वाले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को आड़े हाथों लिया। कहा कि उन्होंने बिना किसी योजना के ही आंदोलन शुरू कर दिया। देश भर में हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं पर कहा कि सब एक ही भाषा बोल रहे हैं। यही कारण है कि देश का माहौल बिगड़ा है। 
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश में ही पत्थर फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही, लेकिन बंगाल, झारखंड, बिहार में सरकार का रवैया ढुलमुल नजर आ रहा है। पत्थर फेंकने का आदेश देने वालों पर सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदेश सरकार को सोचना चाहिए कि देवबंद में इतना बड़ा षड़यंत्र रचकर यहां से लेकर रांची तक माहौल बिगाड़ा गया। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। नूपुर शर्मा ने अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली है, न्यायालय पर उनको भरोसा रखना चाहिए लेकिन वह किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संतों ने कहा- शिवलिंग से छेड़छाड़ करने वालों पर दर्ज कराएंगे एफआईआर
वैष्णव विरक्त संत समाज ने काशी धर्म परिषद की बैठक में ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई। संतों ने एक स्वर से इसे स्वीकार किया और आगे कार्रवाई की बात कही। साथ ही देश भर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

शनिवार को हरतीरथ स्थित सुदामा कुटी में जुटे संत, महंत एवं आचार्यों ने घटना को भयावह और भारतीयों को डराने वाला बताया। परिषद ने देश भर में हुई हिंसा के खिलाफ 16 प्रस्ताव पारित किए। इसे देश भर के धर्माचार्य, केंद्र और राज्य सरकारों को भेजा जाएगा।

संत समाज सड़कों पर उतरेगा
शनिवार को पातालपुरी मठ के महंत बालक दास महाराज की अध्यक्षता में काशी धर्म परिषद की बैठक में नूपुर शर्मा का गला काटने और दुष्कर्म की धमकी देने की निंदा की गई। कोतवाल मोहन दास ने कहा कि हम भगवान राम के रास्ते पर चलने वाले हैं। हम शांति चाहने वाले हैं। जो हिंसा की जा रही है वह अस्वीकार्य है। सरकार तत्काल कदम उठाए अब बहुत हो चुका है।

महंत बालक दास ने कहा कि देश जल रहा है, हमारे मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हमारे भगवान का रोज अपमान किया जा रहा है। हम कानून के रास्ते से ही कार्रवाई चाहते हैं। देश को जलने से बचाने के लिए संत समाज सड़कों पर उतरेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed