{"_id":"6428e8312db5399c0305a0e9","slug":"swachh-survekshan-2023-gramin-varanasi-ranked-first-in-the-country-ranking-released-by-the-central-governmen-2023-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023: वाराणसी को देश में पहला स्थान, जानें- कौन रहा दूसरे नंबर पर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023: वाराणसी को देश में पहला स्थान, जानें- कौन रहा दूसरे नंबर पर?
Sun, 02 Apr 2023 09:38 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 02 Apr 2023 09:38 AM IST
सार
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 ग्रामीण रैंकिंग में देश के 15 जिलों ने जगह बनाई है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी को पहला स्थान मिला है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम और मुख्य विकास अधिकारी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। साथ ही रैंकिंग को बरकरार रखने का मंत्र दिया।
विज्ञापन
बनारस शहर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 ग्रामीण में वाराणसी को पहला स्थान मिला है। यह रैंकिंग केंद्र सरकार ने शनिवार को अपराह्न तीन बजे जारी की है। इसके मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का सर्वेक्षण कराकर डेल्टा रैंकिंग जारी की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बनारस में अजब-गजब की 'शादी': दुल्हन की दाढ़ी और मूंछ देख भड़का दूल्हा, पूरा मामला जान पेट पकड़ कर हंसेंगे
विज्ञापन
रैंकिंग में देश के 15 जिलों ने जगह बनाई है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी को पहला स्थान मिला है। राजस्थान के सिरोही जिले को दूसरा और मध्य प्रदेश के ग्वालियर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मध्य प्रदेश के बारवानी को चौथा और अगरमलवा को पांचवां स्थान मिला है। मध्य प्रदेश के अधिकतम जिले शामिल हैं। जिलाधिकारी एस राजलिंगम और मुख्य विकास अधिकारी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। साथ ही रैंकिंग को बरकरार रखने का मंत्र दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 55 गांवों में शहर की तरह सफाई व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
बनारस banaras
- फोटो : istock
भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सर्वे
सर्वेक्षण वर्ष 2018 से कराया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत, जिला और राज्य स्तर पर स्वच्छता अभियान में व्यापक भागीदारी को बढ़ाना है। साथ ही बेहतर माहौल बनाकर ग्रामीण, राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा कराना और अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करना है।
सर्वेक्षण वर्ष 2018 से कराया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत, जिला और राज्य स्तर पर स्वच्छता अभियान में व्यापक भागीदारी को बढ़ाना है। साथ ही बेहतर माहौल बनाकर ग्रामीण, राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा कराना और अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करना है।