फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   suspicious person entered operational area of Varanasi airport security personnel apprehended him

वाराणसी एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध: ऑपरेशनल एरिया में घुस रहा था संदिग्ध; बोला- मोदी मेरे बेटे

Thu, 29 Jan 2026 01:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 29 Jan 2026 01:17 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया में संदिग्ध व्यक्ति के प्रवेश से हड़कंप मच गया। पूछताछ करने पर संदिग्ध व्यक्ति ने पीएम को अपना बेटा बताया। उसके परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। 

विज्ञापन
suspicious person entered operational area of Varanasi airport security personnel apprehended him
बाबतपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध की कोशिश का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात एक बजे एक संदिग्ध व्यक्ति एयरपोर्ट की चहारदीवारी फांदकर ऑपरेशनल एरिया में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे तत्काल पकड़ लिया। संदिग्ध व्यक्ति असामान्य बातें करने लगा। 

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उसने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे बेटे हैं। जिससे उसकी मानसिक स्थिति को लेकर संदेह और गहरा गया। पकड़ा गया व्यक्ति महेशपुर लहरतारा क्षेत्र का निवासी अंशु पांडेय है। परिजनों के अनुसार, वह मानसिक रूप से कमजोर है। पांडेयपुर मानसिक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; उपलब्धि: एसआईआरएफ रैंकिंग में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक का प्रदेश में 111 वां स्थान, फरवरी में फिर होगी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान वह भटक गया था, जिसके बाद परिजन कई दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही फूलपुर पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाया। प्रारंभिक जांच में उसके पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस अंशु से कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed