वाराणसी: विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति समेत दो लोग हिरासत में
वाराणसी के नुआंव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के पति ने कहा कि उसने फांसी लगाई है। वहीं मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के नुआंव गांव में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मायके वालों ने पति समेत ससुराल के सदस्यों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। लंका पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। पिता का आरोप है कि पति ने बेरहमी से बेटी की पिटाई की। पति समेत दो सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
पति समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर लंका पुलिस पूछताछ कर रही है। रोहनिया थाना अंतर्गत टोडरपुर गांव निवासी छोटेलाल राजभर के बेटी सरस्वती देवी 34 वर्ष की शादी लंका थाना अंतर्गत नुआंव टड़िया गांव निवासी अजीत राजभर से साल 2006 में हुई थी।
आधी रात के बाद दामाद ने फांसी लगाने की सूचना
सरस्वती देवी अपने पति राजगीर अजीत राजभर, एक बेटी और दो बेटों के साथ रहती थी। सरस्वती के पिता छोटेलाल राजभर के अनुसार वह बृहस्पतिवार की शाम बेटी के घर आए थे। इसके बाद रात में पड़ोस के ही गांव में रहने वाली अपनी बहन के घर चले गए थे। आधी रात के बाद दामाद अजीत ने फोन कर बताया कि सरस्वती ने फांसी लगा ली है। ज
जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो बेटी के अंत्येष्टि की तैयारी चल रही थी और बेटी के सिर से खून बह रहा था। छोटेलाल के अनुसार दामाद ने बेटी को बेरहमी से मारा पीटा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। बड़े नाती ने बताया कि रात में पापा ने मम्मी की पिटाई की थी।