फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suspicious death of five-month-old girl and mother

पांच माह की मासूम बच्ची और मां की संदिग्ध हाल में मौत

Sat, 24 Jul 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of five-month-old girl and mother
रोहनिया थाना के दरेखू गांव में शुक्रवार शाम पांच माह की बच्ची और मां की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मां और बच्ची को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उधर, परिजनों के अनुसार करंट लगने से बहू और पांच माह की बच्ची की मौत हुई है। इस दौरान पहुंची पुलिस ने मां और बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

दरेखू निवासी श्याम बिहारी सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह उर्फ अनुज सिंह की शादी 2019 में भदोही के सुधवल निवासी प्रतीक्षा उर्फ कोमल (25 वर्ष) के साथ हुई थी। प्रतीक्षा उर्फ कोमल व उसकी पांच माह की मासूम बच्ची वान्या थी। ट्रेेवेल्स में गाड़ी चलाने वाला पति अभिषेक सिंह सुबह भाड़ा लेकर आजमगढ़ गया था, पिता श्याम बिहारी निजी चिकित्सालय में सुबह ड्यूटी पर चले गए। घर पर माता मंशा देवी व बहन महिमा थी, शाम को जब पति अभिषेक घर पहुंचा तो पत्नी प्रतीक्षा का कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला तो तोड़ा गया और देखा कि पत्नी व बच्ची मृत अवस्था में पड़े हुए थे। इसके बाद सूचना पाकर मायके पक्ष प्रतीक्षा की छोटी बहन शीतल और फुफेरे भाई बृजरेश्वर और चचेरे भाई दीपक भी पहुंचे और आरोप लगाया कि प्रतीक्षा और उसकी पांच माह की बच्ची को जलाकर मरा गया। बाल और चेहरे सब झुलसे हुए थे।
विज्ञापन

अपराह्न तीन बजे फोन पर रो रही थी बहन
छोटी बहन शीतल ने आरोप लगाया कि ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था, बृहस्पतिवार को प्रतीक्षा ने फोन पर बताया कि पति से कुछ विवाद हुआ है। अपराह्न तीन बजे फोन की थी तो सिर्फ रो रही थी, बार-बार पूछने पर कुछ नहीं बताया और फिर फोन कट गया। ससुराल के लोगों ने मिलकर बहन को जलाकर मार डाला। मायके से पहुंची प्रतीक्षा की माता और परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, प्रतीक्षा ने कई बार शिकायत की थी लेकिन हम लोगों ने कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, क्या पता था कि यह लोग हमारी बेटी और मासूम नातिन को जला कर मार डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम की मौत से गांव के लोग स्तब्ध
मासूम बच्ची व मां की मौत से गांव में लोग गमजदा रहे। महिलाएं व पुरुष यही कह रहे थे कि मासूम बच्ची का क्या दोष था, अगर आपसी विवाद था तो तमाम तरीके थे, जिससे कि मामला सुलझ सकता था।

वर्जन
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed