फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suspension sword hanging on 23 assistant loco pilots missing without notice

बगैर सूचना के गायब 23 सहायक लोको पायलटों पर लटकी निलंबन की तलवार

Sun, 16 May 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Suspension sword hanging on 23 assistant loco pilots missing without notice
वाराणसी। रेलवे के 23 सहायक लोको पायलट पर कार्रवाई की तलवार लटकने वाली है। विभागीय कार्रवाई के तहत इन सभी सहायक लोको पायलटों को निलंबन का मौखिक आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

रेल यूनियन नेताओं ने इस कार्रवाई को रेल कर्मियों के हौसले को तोड़ने वाला बताया है। कुछ सहायक लोको पायलटों ने बताया कि कोरोना काल की दूसरी लहर में अधिकतर लोको पायलटों के घर में सदस्य बीमार हैं, खुद कई सहायक लोको पायलट संक्रमण की जद में हैं। कुछ अस्पताल में तो कुछ घर में आइसोलेट हैं। विभाग में सूचना भी भिजवाई गई। इसके बाद भी सहायक लोको पायलटों को निलंबित करने की अधिकारियों की ओर से धमकी दी गई। कुछ लोको पायलटों ने बताया कि मंडल यांत्रिक अभियंता वाराणसी ने 23 सहायक लोको पायलटों को निलंबित करने की सूची बनाई है। संभवत: मुहर भी लग गई है। रेल यूनियन नेताओं ने चेताया कि फ्रंटलाइन वर्कर के साथ इस तरह की विभागीय कार्रवाई हुई तो फिर ट्रेन संचालन में बाधा आ सकती है। इस संबंध में उत्तर रेलवे मंडल के यांत्रिक अभियंता नितेश कुमार पांडेय ने बताया कि निलंबन के लिए मौखिक आदेश जारी किया गया था। सभी को नोटिस जारी किया गया है। जो नहीं लौटेंगे, उन्हें निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed