{"_id":"63566fee5593bc787577ca43","slug":"suspended-je-of-duda-arrested-for-demanding-extortion-in-varanasi-in-housing-beneficiary-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: रंगदारी मांगने में डूडा का निलंबित जेई गिरफ्तार, आवास लाभार्थी से घूस मांगते लोगों ने पकड़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: रंगदारी मांगने में डूडा का निलंबित जेई गिरफ्तार, आवास लाभार्थी से घूस मांगते लोगों ने पकड़ा था
Mon, 24 Oct 2022 04:29 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 24 Oct 2022 04:29 PM IST
सार
आवास के लाभार्थी से रंगदारी और मारपीट मामले में रविवार को स्थानीय लोगों ने डूडा के निलंबित जेई को पकड़ा था। सोमवार को रंगदारी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डूडा के निलंबित जेई अभिषेक तिवारी को लंका पुलिस ने रंगदारी समेत अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया। सोमवार को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेजा गया। नरिया के गांधीनगर में पास आवास के लाभार्थी से रंगदारी और मारपीट मामले में रविवार को स्थानीय लोगों ने जेई को पकड़ा और लंका पुलिस को सौंपा था। पीड़ित आसिफ की तहरीर पर देर रात मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लंका थाना अंतर्गत नरिया वार्ड के गांधी नगर निवासी आसिफ अली का आरोप है कि डूडा से उसका आवास बनवाने का पैसा पास हुआ है। कमीशन के तौर पर जेई ने 17 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। आरोप है कि निलंबित जेई ने मां को धमकाकर आठ हजार रुपये वसूल लिया था और शेष रकम के लिए धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
रविवार की सुबह जेई घर आ धमका और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आसपास के लोगों ने जेई को पकड़कर पुलिस को सौंपा। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सामनेघाट त्रिमुहानी निवासी जेई अभिषेक तिवारी के खिलाफ रंगदारी, मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करते हुए सामनेघाट से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन