फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suspended JE of Duda arrested for demanding extortion in varanasi in housing beneficiary case

Varanasi: रंगदारी मांगने में डूडा का निलंबित जेई गिरफ्तार, आवास लाभार्थी से घूस मांगते लोगों ने पकड़ा था

Mon, 24 Oct 2022 04:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Oct 2022 04:29 PM IST
सार

आवास के लाभार्थी से रंगदारी और मारपीट मामले में रविवार को स्थानीय लोगों ने डूडा के निलंबित जेई को पकड़ा था। सोमवार को रंगदारी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Suspended JE of Duda arrested for demanding extortion in varanasi in housing beneficiary case
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डूडा के निलंबित जेई अभिषेक तिवारी को लंका पुलिस ने रंगदारी समेत अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया। सोमवार को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेजा गया। नरिया के गांधीनगर में पास आवास के लाभार्थी से रंगदारी और मारपीट मामले में रविवार को स्थानीय लोगों ने जेई को पकड़ा और लंका पुलिस को सौंपा था। पीड़ित आसिफ की तहरीर पर देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


लंका थाना अंतर्गत नरिया वार्ड के गांधी नगर निवासी आसिफ अली का आरोप है कि डूडा से उसका आवास बनवाने का पैसा पास हुआ है। कमीशन के तौर पर जेई ने 17 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। आरोप है कि निलंबित जेई ने मां को धमकाकर आठ हजार रुपये वसूल लिया था और शेष रकम के लिए धमकी दे रहा था।
विज्ञापन


रविवार की सुबह जेई घर आ धमका और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आसपास के लोगों ने जेई को पकड़कर पुलिस को सौंपा। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सामनेघाट त्रिमुहानी निवासी जेई अभिषेक तिवारी के खिलाफ रंगदारी, मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करते हुए सामनेघाट से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed