फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suspended JE in custody for demanding bribe in varanasi was threatening beneficiary of house

Varanasi: घूस मांगने के आरोप में निलंबित जेई हिरासत में, घर पर पहुंच आवास के लाभार्थी को धमका रहा था

Sun, 23 Oct 2022 07:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 Oct 2022 07:41 PM IST
सार

वाराणसी की लंका पुलिस ने डूडा के निलंबित जेई को गांधी नगर नरिया से हिरासत में लिया।आवास के लाभार्थी ने निलंबित जेई पर 17 हजार रुपये कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Suspended JE in custody for demanding bribe in varanasi was threatening beneficiary of  house
लंका थाने में डूडा के निलंबित जेई से हो रही पूछताछ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आवास के लिए पास हुई रकम में लाभार्थी से कमीशन मांगने और विरोध पर मारपीट के आरोप में रविवार को लंका पुलिस ने डूडा के निलंबित जेई को गांधी नगर नरिया से हिरासत में लिया। लाभार्थी का आरोप है कि निलंबित जेई ने जबरन आठ हजार रुपये वसूले और नौ हजार रुपये की मांग कर रहा था। तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, लंका पुलिस ने विभागीय अधिकारियों से भी पूछताछ कर जेई के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


लंका थाना अंतर्गत नरिया वार्ड के गांधी नगर निवासी आसिफ अली का आरोप है कि डूडा से उसका आवास बनवाने का पैसा पास हुआ है। कमीशन के तौर पर जेई ने 17 हजार रुपये की मांग की। डूडा से निलंबित चल रहे जेई ने मां को धमकाकर आठ हजार रुपये वसूल लिया था और नौ हजार रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि सुबह जेई फिर से घर पहुंचा और नौ हजार रुपये की मांग करने लगा। कमीशन देने से इनकार करने पर गाली गलौज करने और आवास नहीं बनने देने की धमकी दी। इस बीच मारपीट पर उतारू हो गया। आसपास के लोगों ने जेई को पकड़कर संकट मोचन पुलिस चौकी पर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसिफ ने लंका थाने में तहरीर दी। पिछले दिनों रामनगर के एक मामले में जेई को निलंबित किया गया था। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed