Varanasi: घूस मांगने के आरोप में निलंबित जेई हिरासत में, घर पर पहुंच आवास के लाभार्थी को धमका रहा था
वाराणसी की लंका पुलिस ने डूडा के निलंबित जेई को गांधी नगर नरिया से हिरासत में लिया।आवास के लाभार्थी ने निलंबित जेई पर 17 हजार रुपये कमीशन मांगने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आवास के लिए पास हुई रकम में लाभार्थी से कमीशन मांगने और विरोध पर मारपीट के आरोप में रविवार को लंका पुलिस ने डूडा के निलंबित जेई को गांधी नगर नरिया से हिरासत में लिया। लाभार्थी का आरोप है कि निलंबित जेई ने जबरन आठ हजार रुपये वसूले और नौ हजार रुपये की मांग कर रहा था। तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, लंका पुलिस ने विभागीय अधिकारियों से भी पूछताछ कर जेई के बारे में जानकारी ली।
लंका थाना अंतर्गत नरिया वार्ड के गांधी नगर निवासी आसिफ अली का आरोप है कि डूडा से उसका आवास बनवाने का पैसा पास हुआ है। कमीशन के तौर पर जेई ने 17 हजार रुपये की मांग की। डूडा से निलंबित चल रहे जेई ने मां को धमकाकर आठ हजार रुपये वसूल लिया था और नौ हजार रुपये की मांग कर रहा था।
आरोप है कि सुबह जेई फिर से घर पहुंचा और नौ हजार रुपये की मांग करने लगा। कमीशन देने से इनकार करने पर गाली गलौज करने और आवास नहीं बनने देने की धमकी दी। इस बीच मारपीट पर उतारू हो गया। आसपास के लोगों ने जेई को पकड़कर संकट मोचन पुलिस चौकी पर ले गए।
आसिफ ने लंका थाने में तहरीर दी। पिछले दिनों रामनगर के एक मामले में जेई को निलंबित किया गया था। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।