{"_id":"60cbacee05001b4aab4b0c93","slug":"suspended-daroga-arrested-thief-in-varanasi-people-are-appreciating-know-full-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः लापरवाही के आरोप में निलंबित दरोगा ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः लापरवाही के आरोप में निलंबित दरोगा ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे सराहना
Fri, 18 Jun 2021 01:43 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:43 AM IST
सार
कुछ दिन पहले एक कोरियर कंपनी का सामान चोरी हो गया था। कोरियर कंपनी वाले ने चोर की पहचान करते हुए पड़ोस में रहने वाले दरोगा वसीम अहमद को सूचना दी। निलंबित रहते हुए भी दरोगा ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और मंडुवाडीह स्टेशन के पास से चोरी की साइकिल और माल के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
दरोगा वसीम अहमद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोरी के एक मामले में लापरवाही के आरोप में निलंबित दरोगा ने बृहस्पतिवार को नैतिक कर्तव्य निभाते हुए एक चोर को माल सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दरोगा के इस संजीदा काम की लोग सराहना कर रहे हैं। मंडुवाडीह पुलिस के अनुसार मंडुवाडीह स्टेशन के पास स्थित एक दलित बस्ती में रोहित नाम का युवक रहता था जो चोरी की छोटी छोटी वारदातों को अंजाम देता रहता था।
विज्ञापन
छोटे सामान की चोरी की शिकायत लोग पुलिस से नहीं करते थे। कुछ दिन पहले एक कोरियर कंपनी का सामान चोरी हो गया था। कोरियर कंपनी वाले ने चोर की पहचान करते हुए पड़ोस में रहने वाले दरोगा वसीम अहमद को सूचना दी। निलंबित रहते हुए भी दरोगा ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और मंडुवाडीह स्टेशन के पास से चोरी की साइकिल और माल के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
आरोपी ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया। मंडुवाडीह थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि कंदवा में चोरी के मामले में लापरवाही के आरोप में दरोगा वसीम अहमद निलंबित किए गए थे।
विज्ञापन