फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suspended daroga arrested thief in varanasi people are appreciating know full story

वाराणसीः लापरवाही के आरोप में निलंबित दरोगा ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे सराहना

Fri, 18 Jun 2021 01:43 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Jun 2021 01:43 AM IST
सार

कुछ दिन पहले एक कोरियर कंपनी का सामान चोरी हो गया था। कोरियर कंपनी वाले ने चोर की पहचान करते हुए पड़ोस में रहने वाले दरोगा वसीम अहमद को सूचना दी। निलंबित रहते हुए भी दरोगा ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और मंडुवाडीह स्टेशन के पास से चोरी की साइकिल और माल के साथ पकड़ा।

विज्ञापन
Suspended daroga arrested thief in varanasi people are appreciating know full story
दरोगा वसीम अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरी के एक मामले में लापरवाही के आरोप में निलंबित दरोगा ने बृहस्पतिवार को नैतिक कर्तव्य निभाते हुए एक चोर को माल सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दरोगा के इस संजीदा काम की लोग सराहना कर रहे हैं। मंडुवाडीह पुलिस के अनुसार मंडुवाडीह स्टेशन के पास स्थित एक दलित बस्ती में रोहित नाम का युवक रहता था जो चोरी की छोटी छोटी वारदातों को अंजाम देता रहता था।

विज्ञापन


छोटे सामान की चोरी की शिकायत लोग पुलिस से नहीं करते थे। कुछ दिन पहले एक कोरियर कंपनी का सामान चोरी हो गया था।  कोरियर कंपनी वाले ने चोर की पहचान करते हुए पड़ोस में रहने वाले दरोगा वसीम अहमद को सूचना दी। निलंबित रहते हुए भी दरोगा ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और मंडुवाडीह स्टेशन के पास से चोरी की साइकिल और माल के साथ पकड़ा।
विज्ञापन


आरोपी ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया। मंडुवाडीह थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि कंदवा में चोरी के मामले में लापरवाही के आरोप में दरोगा वसीम अहमद निलंबित किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed