फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   surypratap shahi says yogi govenment will free the loan taking by farmer

योगी के मंत्री का दावा, डेढ़ करोड़ किसानों का कर्ज माफ करेगी सरकार

Mon, 03 Apr 2017 04:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 03 Apr 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
surypratap shahi says yogi govenment will free the loan taking by farmer
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि प्रदेश के डेढ़ करोड़ किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। विभागीय स्तर पर लघु और सीमांत किसानों का आंकड़ा एकत्रित कर इसकी तैयारी हो गई है। कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बारे में फैसला लेंगे।
विज्ञापन


रविवार को पत्रकारों से बातचीत में शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री फसली बीमा योजना से अधिक से अधिक किसानों को आच्छादित करेंगे। किसानों की मौजूदा साढ़े पंद्रह हजार रुपये की आय को 2022 तक दोगुनी करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। 
विज्ञापन


 शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1625 रुपये निर्धारित किया गया है। सपा सरकार में गेहूं खरीद का लक्ष्य 40 लाख मीट्रिक टन था। इसे बढ़ाकर 80 लाख मीट्रिक टन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज के भंडारण की क्षमता भी 45 हजार मीट्रिक टन बढ़ाई गई है। इसके अलावा बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज का भी भंडारण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। 

 बुंदेलखंड का दौरा कर सूखा और पेयजल आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश देने की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि स्वायल हेल्थ कार्ड बनाने वाले मिट्टी की जांच के लिए इस साल 45 और केंद्र खोले जाएंगे। प्रदेश के पांच कृषि विश्वविद्यालय में फैकेल्टी बढ़ाई जाएगी। 
 

डीएम रोकेंगे कंबाइन का इस्तेमाल

surypratap shahi says yogi govenment will free the loan taking by farmer
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला
गेहूं की कटाई के लिए पंजाब से आने वाले हार्वेस्टर मशीन या कंबाइन आते हैं। इसमें रिपर नहीं लगा होता है। इसके चलते खेत में डंठल छूट जाता है। किसान इसे जला देते हैं। पिछले साल इसके चलते पर्यावरण में काफी धुंध हो गई थी। इसे रोकने की जिम्मेदारी डीएम को दी गई है।

भाजपा नेताओं ने किया स्वागत  
प्रदेश के कृषि मंत्री बनने के बाद शाही के पहली बार बनारस आने पर सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। महापौर रामगोपाल मोहले, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, चंद्रशेखर उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह, संजय भारद्वाज, नवरतन राठी, ललित मोहन तिवारी आदि ने मंत्री को माला पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed