फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   surveillance increased at stations of North Eastern Railway after Madurai train fire incident

Varanasi: मदुरै की घटना के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर बढ़ी निगरानी, आरपीएफ ने चेकिंग चलाया अभियान

Mon, 28 Aug 2023 08:58 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Aug 2023 08:58 AM IST
सार

 मदुरै में ट्रेन में आग की घटना के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने पार्सल की निगरानी बढ़ा दी है।पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की आरपीएफ, टिकट जांच दल और जीआरपी ने रविवार को बनारस स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया।

विज्ञापन
surveillance increased at  stations of North Eastern Railway after Madurai train fire incident
ट्रेन में जांच करती आरपीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मदुरै में ट्रेन में आग की घटना के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने पार्सल की निगरानी बढ़ा दी है। यह देखा जा रहा है कि पार्सल में कोई ज्वलनशील पदार्थ या कोई विस्फोटक सामग्री तो नहीं है। पार्सल कार्यालयों, लीज होल्डरों के माध्यम से बुक किए गए पार्सलों की रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ व जीआरपी ने जांच की। ज्वलनशील पदार्थ और विस्फोटक सामग्री दोनों की बुकिंग पर रोक है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की आरपीएफ, टिकट जांच दल और जीआरपी ने रविवार को बनारस स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ. अभिषेक के अनुसार ट्रेनों में एलपीजी या केरोसिन स्टोव समेत अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की जांच की गई, जिसमें कोई विस्फोटक व ज्वलनशील सामग्री नहीं पाई गई।

विज्ञापन

विद्युत उपकरणों की भी हो रही जांच

ट्रेनों और निजी पार्टियों द्वारा बुक किए गए एफटीआर कोच में अनधिकृृत रूप से गैस सिलिंडर, पटाखें व ज्वलनशील सामग्री की ढुलाई करने की अनुमति नहीं है। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इस संरक्षा अभियान के दौरान स्टेशन व ट्रेनों पर विद्युत जंक्शन बोर्ड व स्विच बोर्ड की जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अब आयुष्मान कार्ड बनाना और आसान, स्वास्थ्य मंत्री ने एप लॉन्च कर काशी से देशवासियों को दी सौगात

इसके साथ ही पैंट्रीकार, कोच व पावर कार में धुआं और आग का पता लगाने के लिए उपलब्ध अलार्म सिस्टम की कार्य क्षमता व ट्रेनों के कोचों के शौचालयों में धूम्रपान निषेध के साइनेज की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed