फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   suresh rana

देश के प्रधानमंत्री से प्रबंधन सीखें छात्र : सुरेश राणा

Sat, 16 Nov 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
suresh rana
रोहनिया । स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज की ओर से रजत जयंती समारोह आधारशिला शुक्रवार को आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि छात्रों को राष्ट्रभक्ति का पाठ शहीद भगत सिंह और राम प्रसाद बिस्मिल के जीवन से सीखें। प्रबंधन सीखना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए। उन्होंने जिस तरह से देश निर्माण में प्रबंधन का सुनियोजित इस्तेमाल किया है वह अनुकरणीय है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वह देश के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सदैव तत्पर रहें। सफल उद्यमी बनकर लोगों को रोजगार देकर देश के विकास को गति प्रदान करें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि एसएमएस ने देश के अनेक उद्योगपतियों को कौशल क्षमता से युक्त प्रबंधक दिए हैं। पूर्वांचल में उत्कृष्ट रोजगार परक शिक्षा नहीं मिल सकती, इस मानसिकता को बदलते हुए प्रबंधन एवं तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में केवल डिग्री ही नहीं कौशल, योग्यता एवं क्षमता के विकास से ही भविष्य की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। इस अवसर पर रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने छात्रों से अच्छे विद्यार्थी के साथ अच्छा नागरिक बनकर समाज एवं राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया। अतिथियों का स्वागत संस्थान के निदेशक प्रो. पीएन झा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने किया। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पल्लवी पाठक ने किया। अतिथियों को डॉ. एमपी सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप टेन छात्रों को किया सम्मानित
इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय के टॉप टेन में स्थान बनाने वाले एसएमएस के छात्रों को सम्मानित किया। इन विद्यार्थियों में आदित्य राज सिंह, आकांक्षा पटेल, खूशबू यादव, दिव्या उपाध्याय, हर्षिता बंका, विशाल गुप्ता, अंजली श्रीवास्तव, आकांक्षा श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार मिश्रा शामिल रहे।

कर्मचारियों को किया सम्मानित
एसएमएस की ओर से संस्थान को सेवा देने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इसमें 10 से 20 साल तक संस्थान में काम करने वाले कर्मचारियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed