फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Surendra singh asked question from rahul gandhi before loksabha election 2019

भाजपा विधायक का राहुल पर हमला- 72 हजार सालाना, भारत के गरीबों को देंगे या पाकिस्तान के

Tue, 26 Mar 2019 08:09 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Prabudhh Jain Updated Tue, 26 Mar 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
Surendra singh asked question from rahul gandhi before loksabha election 2019
सुरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के बलिया से बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल बताएं, 72 हजार सालाना भारत के गरीबों को देंगे या पाकिस्तान के गरीबों को।

विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस के लोग मसूद अजहर को जिंदाबाद बोलकर राजनीति कर सकते हैं और भारत का पैसा ले जाकर इटली में होटल बना सकते हैं। ऐसे में देश का पैसा पाकिस्तान में रहने वालों को भी दे सकते हैं। 
विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा राहुल को कोई ज्ञान नहीं है। विरासत लेकर राजनीति में आए हैं। दस साल तक कांग्रेस की सरकार थी। तब कहां थे राहुल गांधी। तब क्यों नहीं देश के गरीबों की गरीबी दूर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को ज्ञान ही नहीं है कि यह काम करने में कितना खर्च होगा। ऐसे में उनकी किसी बात को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। कहा कि राफेल के बारे में भी उन्हें ठीक से जानकारी तक नहीं है। केवल राफेल-राफेल चिल्लाते हैं। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का स्टेनोग्राफर जो टाइप करके देता हैं वही वो भाषणों में बोलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed