{"_id":"637544103d81a1361672c468","slug":"sur-music-gathering-in-marwari-seva-sangh-from-18-varanasi-news-vns6839999119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारवाड़ी सेवा संघ में सुर-संगीत का समागम 18 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारवाड़ी सेवा संघ में सुर-संगीत का समागम 18 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के जाने माने संगीतज्ञ जब एक मंच पर आकर प्रस्तुतियां देंगे तब दर्शक सुर और संगीत की गंगा में डुबकी लगाए बिना नहीं रह पाएंगे। शास्त्रीय संगीत के इन दिग्गजों का जमावड़ा बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आगामी 18 से 20 नवंबर तक होगा। काशी विश्वनाथ निवासी संगीत सम्मेलन (केवीआरएसएस) में शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों और नृत्य के साथ ही वाद्ययंत्रों के अनुपम प्रयोग भी देखने को मिलेंगे। अमर उजाला इस आयोजन में मीडिया सहयोगी है।
अस्सी घाट स्थित श्री मारवाड़ी सेवा संघ, भदैनी में आयोजित होने वाले संगीत सम्मेलन में तीनों दिन तीन सत्र होंगे। कार्यक्रम के सत्र प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे, शाम 4 से 8 बजे और रात्रि में 9 से 12 बजे तक चलेंगे। अभिजात म्यूजिक फोरम की ओर से आयोजित होने वाले इस संगीत सम्मेलन में जाने माने संगीतज्ञ पंडित उल्हास कसालकर, अश्विनी भिड़े देशपांडे, मंजिरी असनारे, जयतीर्थ मेवुंडी, कमला शंकर और भुवनेश कोमकली सहित 30 से ज्यादा कलाकार भाग लेंगे। अभिजात म्यूजिक फोरम इस सम्मेलन का आयोजन शास्त्रीय संगीत को देश भर में प्रचारित करने के उद्देश्य से कर रहा है। कार्यक्रम और प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए केशव परांजपे (मो- 77386-74321) और मुकुंद अठावले (मो- 98922-46917) से संपर्क किया जा सकता है।