फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Supporters were gathered everywhere waiting for MLA vijay mishra in bhadohi 

MLA विजय मिश्र: विधायक के इंतजार में जगह-जगह जमा थे समर्थक, एमपी से लेकर भदोही कोर्ट तक साथ था काफिला

Mon, 17 Aug 2020 10:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 17 Aug 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Supporters were gathered everywhere waiting for MLA vijay mishra in bhadohi 
ऊंज सीमा पर विधायक के समर्थकों को रोका गया। - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र को रिश्तेदार की संपत्ति हथियाने की कोशिश करने के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उन्हें नैनी जेल भेज दिया गया। मध्य प्रदेश से भदोही में कोर्ट लाने तक विधायक के समर्थक उनके साथ रहे थे।

विज्ञापन

भदोही पुलिस ने विधायक को रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट आलोक यादव की अदालत में पेश किया था। विजय मिश्र निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के टिकट पर विधायक बने थे। हालांकि निषाद पार्टी का कहना है कि हमारा उनसे अब कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन



बाहुबली विधायक विजय मिश्र को भदोही पुलिस के मध्य प्रदेश से लेकर निकलने की सूचना मिलते ही यहां समर्थकों की जिज्ञासा बढ़ गई। झांसी में रात को विश्राम के बाद रविवार सुबह विधायक के वहां से भदोही के लिए निकलने के बाद लोगों की जुबान पर यह प्रकरण छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Supporters were gathered everywhere waiting for MLA vijay mishra in bhadohi 
कोेर्ट के बाहर खड़े समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

जगह-जगह समर्थक और आम जनता इसी मुद्दे पर चर्चा करती नजर आती। दोपहर एक बजे के आसपास जब पता चला कि पुलिस टीम विधायक को लेकर कौशांबी के नजदीक आ गई है और जल्द ही टीम भदोही जिले की सीमा में प्रवेश कर सकती है तो लोग विभिन्न स्थानों पर जुटने लगे।

प्रयागराज से लगे भदोही जिले की ऊंज सीमा से सटे जंगीगंज, गोपीगंज, ज्ञानपुर और अन्य तमाम स्थानों पर बड़ी तादाद में लोग जमा होकर पुलिस के वाहन का इंतजार करते रहे। मध्य प्रदेश से विधायक के समर्थक 18 गाड़ियों में सवार होकर उनके साथ थे, लेकिन भदोही सीमा तक पहुंचते-पहुंचते वाहनों की संख्या सैकड़ों में हो गई।

Supporters were gathered everywhere waiting for MLA vijay mishra in bhadohi 
कोर्ट में पेशी के लिए आए विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

समर्थक जगह-जगह विधायक के काफिले में जुड़ते गए और संख्या बढ़ती गई। यह देखकर पुलिस और प्रशासन के कान खड़े हो गए। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से समर्थकों को जिले की सीमा पर ही रोक दिया और केवल विधायक को वज्र वाहन से लेकर पहुंची। सीएचसी गोपीगंज में जांच के बाद पेशी के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed