{"_id":"64567f6ca51b6a3fa00d7c94","slug":"supply-roster-redundant-power-cuts-arbitrary-from-city-to-village-varanasi-news-c-20-1-190885-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आपूर्ति रोस्टर बेमानी, शहर से गांव तक बिजली कटौती मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आपूर्ति रोस्टर बेमानी, शहर से गांव तक बिजली कटौती मनमानी
विज्ञापन
जिले में बिजली की कटौती मनमाने ढंग से की जा रही है। पिछले कई दिनों से मौसम बदलने के बहाने अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही। ग्रामीण इलाकों में मुश्किल से आठ घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन की ओर से नगरीय क्षेत्रों 24 व ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर तय है। इसके बावजूद नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में अनियमित कटौती जारी है। कई इलाकों में शाम से आधी रात तक अंधेरा छाया रहता है। वहीं कुछ गांवों में पूरे दिन बिजली गायब रहती है। अंधाधुंध बिजली की कटौती से ग्रामीण इलाकों में जलसंकट गहरा गया है। लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से 45 गांव जुड़े हैं। इस क्षेत्र तारों में तार टूटने की शिकायतों का अंबार है। 000
समय-समय पर रोस्टर बदलता रहता है। बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र में फॉल्ट है। इसकी वजह से आपूर्ति बाधित है। जल्द ही दुरूस्त कराकर आपूर्ति में सुधार की जाएगी।
- एके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत, बलिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
समय-समय पर रोस्टर बदलता रहता है। बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र में फॉल्ट है। इसकी वजह से आपूर्ति बाधित है। जल्द ही दुरूस्त कराकर आपूर्ति में सुधार की जाएगी।
विज्ञापन
- एके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत, बलिया।