फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Supervisor dies due crushed by hydra in varanasi accident during construction work at Sigra Stadium

Varanasi: हाइड्रा की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत, सिगरा स्टेडियम में निर्माण कार्य के दौरान हादसा

Mon, 19 Jun 2023 06:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jun 2023 06:03 PM IST
सार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा का पुनर्विकास कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से कार्यदायी कंपनी के सुपरवाइजर की मौत हो गई। हादसे के बाद हाइड्रा चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन
Supervisor dies due crushed by hydra in varanasi accident during construction work at Sigra Stadium
सिगरा स्टेडियम में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा में निर्माण कार्य के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से कार्यदायी कंपनी के सुपरवाइजर की मौत हो गई। सिगरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। घटना में हाइड्रा चालक लापरवाही का आरोप है। मौके से चालक फरार है। सिगरा पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर की तहरीर के आधार पर हाइड्रा चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा किया गया है।

विज्ञापन


सिगरा स्टेडियम का पुनर्विकास कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य का काम एमएचपीएल कंपनी करा रही है। प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद यादव ने बताया कि झारखंड साहेबगंज के रांगा निवासी राजकिशोर झा (25) वर्ष कंपनी में सुपरवाइजर पद पर था। सोमवार सुबह न्यू ओम क्रेन सर्विस के हाइड्रा से काम कराया जा रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

हाइड्रा के पहिए के नीचे आया सुपरवाइजर

इस दौरान हाइड्रा चालक की लापरवाही से सुपरवाइजर राजकिशोर चपेट में आ गया। हाइड्रा आगे और पीछे करने के दौरान चपेट में आए राजकिशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: मेरी पत्नी को मायके क्यों नहीं भेजा? नाराज बेटे ने लोहे की रॉड से बोला हमला, मां की मौत, पिता गंभीर

घटनास्थल पर मचे चीख-पुकार के बीच पहुंचे नगर निगम चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने शव को कब्जे में लिया और हाइड्रा को भी जब्त कर लिया। प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद यादव ने आरोप लगाया कि हाइड्रा चालक की लापरवाही से सुपरवाइजर की मौत हुई है।

सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। उधर, घटना की सूचना पाकर झारखंड से सुपरवाइजर के परिजन भी वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed