फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sunderkand was recited for the first time in Birla C Hostel

Varanasi News: बिड़ला सी हॉस्टल में पहली बार हुआ सुंदरकांड का पाठ

Thu, 26 Mar 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Sunderkand was recited for the first time in Birla C Hostel
अक्सर विवादों में रहने वाले बीएचयू के बिड़ला सी हॉस्टल में छात्रों ने सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। विधिवत पूजन-अर्चन के बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड के दोहों और श्लोकों को पढ़ा गया। बजरंगबली जी की स्तुति और भजनों से परिसर गूंज उठा। हॉस्टल के वार्डन प्रो. सत्यप्रकाश पाल ने कहा कि बिड़ला सी छात्रावास को परिसर में गलत तरीके से उपद्रव या रुकावट खड़े करने वाले के तौर पर देखा जाता है। अब इस धारणा को बदलना है। हमारे छात्र सांस्कृतिक, अनुशासित और सामाजिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। छात्र सुजीत पासवान ने कहा कि इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम से छात्रों के मानसिक संतुलन, एकाग्रता तथा सामूहिक एकता को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित छात्रों को प्रसाद बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed