फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sumo of magistrate run on railway track

रेलवे ट्रैक पर दौड़ पड़ी मजिस्ट्रेट की सूमो

Wed, 30 Oct 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sumo of magistrate run on railway track
रेलवे ट्रैक पर दौड़ने लगी
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी
वाहन चालक गिरफ्तार, डेढ़ घंटे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
गाड़ी में नहीं थे सिटी मजिस्ट्रेट, चर्चा है कि चालक नशे में था
अमर उजाला ब्यूरो
खेतासराय (जौनपुर)। जौनपुर-शाहगंज रेल मार्ग पर खेतासराय थाना क्षेत्र के आजाद रेलवे क्रॉसिंग (उसरहटा) पर सोमवार रात चालक ने नगर मजिस्ट्रेट की सरकारी गाड़ी टाटा सूमो को रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दिया। हालांकि कुछ ही दूर जाकर गाड़ी में ट्रैक पर पड़ी गिट्टियों में फंस गई। इससे डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। उस वक्त गाड़ी में सिटी मजिस्ट्रेट नहीं थे। आरपीएफ ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था।

सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जौनपुर के सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्रा की सरकारी गाड़ी टाटा सूमो को चालक हरिहर प्रसाद चला रहा था। वह उसरहटा रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 58 ए पर पहुंचा तो गाड़ी उसने रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी। क्रॉसिंग से थोड़ा आगे जाकर गाड़ी ट्रैक और गिट्टी के बीच फंसकर खड़ी हो गई। काफी प्रयास के बाद भी वाहन न निकलने पर गेट मैन ने जानकारी रेलवे प्रशासन को दी। इसके बाद सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन को शाहगंज रेलवे स्टेशन और एक मालगाड़ी को खेतासराय रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। वाराणसी बरेली एक्सप्रेस ट्रेन को जौनपुर में रोक दिया गया। सूचना पर पहुंचे इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने वाहन को रेलवे ट्रैक से हटाया। तब डेढ़ घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने वाहन कब्जे में लेकर चालक हरिहर प्रसाद निवासी जौनपुर को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्र का कहना है कि चालक ने उनको बताया कि गेयर और ब्रेक फेल होने के कारण गाड़ी पटरी की तरफ मुड़ गई और कुछ दूर तक चली गई।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed