फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Summer special train will run between Bathinda-Varanasi, this will be the complete schedule

Summer Special Train: बठिंडा-वाराणसी के बीच चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा पूरा शेड्यूल

Sun, 23 Apr 2023 07:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 23 Apr 2023 07:54 AM IST
सार

ग्रीष्मकालीन अवकाश और भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन आरंभ कर दिया है। इस कड़ी में रेलवे ने बठिंडा से वाराणसी के बीच समर स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला किया है।

विज्ञापन
Summer special train will run between Bathinda-Varanasi, this will be the complete schedule
Train in India - फोटो : iStock

विस्तार

लगातार बढ़ रही भीड़ और ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन आरंभ कर दिया है। इस कड़ी में रेलवे ने बठिंडा से वाराणसी के बीच समर स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला किया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र कादयान ने बताया कि 04530/29 का संचालन बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा के बीच किया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Aerocity Varanasi: एयरपोर्ट के पास बनेगी प्रदेश की पहली एरो सिटी, जानिए, कितने करोड़ की है योजना?

विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04530 बठिंडा रेलवे स्टेशन से प्रत्येक रविवार व बुधवार को 23 अप्रैल से 14 मई तक रात 8.55 बजे रवाना होकर रात 12.50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 5.45 बजे वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04529 वाराणसी से सोमवार व बृहस्पतिवार को 24 अप्रैल से 15 मई तक रात 8.15 बजे रवाना होकर रात 12.50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 7.10 बजे बठिंडा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलामनगर, लखनऊ, राय बरेली व प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed