फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Summer camp will be buzzing in summer vacation, children will become skilled in dance-music-skating

Summer Camp: गर्मी की छुट्टी में गुलजार होगा समर कैंप, डांस-म्यूजिक-स्केटिंग में हुनरमंद बनेंगे बच्चे

Fri, 12 May 2023 02:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 12 May 2023 02:40 PM IST
सार

वाराणसी में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं और स्कूल में समर कैंप की तैयारी भी चल रही है।  महमूरगंज स्थित माई नर्चर प्री स्कूल में 15 दिन के समर कैंप की शुरुआत हो गई है।  जिसमें बच्चों के लिए कई एक्टिविटी रखे गए हैं। जिसमें डांस, म्यूजिक, स्केटिंग, योग प्रशिक्षण, पेंटिंग, मार्शलआर्ट, मिड ब्रेन एक्टिवेशन, जुंबा डांस आदि हैं। 

विज्ञापन
Summer camp will be buzzing in summer vacation, children will become skilled in dance-music-skating
माई नर्चर प्री स्कूल में समर कैंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूलों में कॉलेजों में गर्मी की छुट्टी जल्द होने वाली है। छुट्टी के दौरान बच्चे पढ़ाई के साथ अलग हुनर सीख सकें। इसके लिए जिले में स्कूलों और कॉलेजों के साथ ही क्लबों की ओर से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में एक ओर जहां बच्चे हुनरमंद बनेंगे वहीं उनकी प्रतिभा निखरेगी।

विज्ञापन

वाराणसी के महमूरगंज स्थित माई नर्चर प्री स्कूल में समर कैंप की शुरुआत हो गई है। जहां पहले दिन बच्चों का अनोखे तरीके से स्वागत किया गया और बच्चों को आइसक्रीम पार्टी दी गई। 15 दिन के समर कैंप में बच्चों के लिए कई एक्टिविटी रखे गए हैं। जिसमें डांस, म्यूजिक, स्केटिंग, योग प्रशिक्षण, पेंटिंग, मार्शलआर्ट, मिड ब्रेन एक्टिवेशन, जुंबा डांस आदि हैं। 

विज्ञापन

Summer camp will be buzzing in summer vacation, children will become skilled in dance-music-skating
माई नर्चर प्री स्कूल में आईसक्रीम पार्टी - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के साथ ही अभिभावकों को भी गर्मी की छुट्टी का इंतजार रहता है। बच्चे जहां समर कैंप में मस्ती में नई चीजें सीखते हैं वहीं अभिभावकों का कहना है फोन और कंप्यूटर के दौर में बच्चों को कुछ अलग सिखाने के लिए समर कैंप कारगर है। समर कैंप में कही गीत, संगीत, गिटार, स्केटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तो कहीं बास्केटबॉल, चेस, स्केटिंग, नौकायन आदि का प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके अलावा लड़कियों के लिए मेंहदी, सिलाई कढ़ाई और ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण चलेगा। बच्चों को प्रशिक्षण के देने के साथ ही उनका आईक्यू टेस्ट भी लिया जाएगा। इससे बच्चों के सीखने की क्षमता पता चलेगी। कथक कलाकार सौरभ मिश्रा और गौरव मिश्रा की ओर से समर कैंप के तहत कविरचौरा स्थित आवास पर युवाओं को कथक नृत्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं विशाल कृष्णा की ओर से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाता है।

 

मिड ब्रेन एक्टिवेशन और जुबां डांस में निखरेगी प्रतिभाग

बरेका कर्मचारी क्लब की ओर से 20 मई से समर कैंप की शुरू किया जाएगा और 20 जून तक चलेगा। एक माह के कैंप में बच्चों को योग प्रशिक्षण, पेंटिंग, मार्शललार्ट, मिड ब्रेन एक्टिवेशन, जुंबा डांस आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कर्मचारी क्लब के सचिव मदन कुमार ने बताया कि बच्चों समर कैंप बच्चों को कुछ अलग सिखाने का प्रयास किया जाएगा।
स्पोर्ट्स शिविर में बच्चे तैराकी के साथ सीखेंगे अन्य खेल
समर कैंप के तहत विश्वविद्यालयों में स्पोर्ट्स शिविर में बच्चों को अलग अलग खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीएचयू में तैराकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स काउसिंल की ओर से चरणताल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं लालपुर स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से कुश्ती, वालीबॉल का प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed