फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   suicide

राजकीय संप्रेक्षण गृह में किशोर ने लगाई फांसी

Wed, 24 Jul 2019 10:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
suicide
मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोर्चाघर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में मंगलवार की दोपहर पेशी से लौटे बाल बंदी ने बाथरूम में गमछे से फांसी लगा ली। शाम करीब साढ़े चार बजे उसका शव बाथरूम में लटका मिला। सूचना पर एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव, सीओ सदर संजय सिंह जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन


भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर बालिका से दुष्कर्म के मामले में 11 जुलाई को मिर्जापुर के मोर्चाघर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद था। वह संप्रेक्षण गृह के बैरक नंबर दो में था। मंगलवार की सुबह उसकी पेशी भदोही के जुवेनाइल कोर्ट में थी।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह दस बजे भोजन करने के बाद पुलिस उसे पेशी में भदोही कोर्ट ले गई थी। पेशी के बाद पुलिस ने ढाई बजे उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर लाकर छोड़ा। शाम को साढ़े चार बजे बैरक नंबर दो के बंदियों को बाहर खेलने के लिए निकाला गया तो गिनती कम मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक किशोर के न मिलने पर कर्मचारियों ने खोजबीन की तो वह बाथरूम में फंदे पर लटका दिखा। आनन-फानन में बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकालकर मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed