फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   suicide

पड़ोसियों के तानों से परेशान किशोरी ने खुद को लगाई आग

Tue, 02 Jul 2019 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
suicide
शिवपुर। शिवपुर थाना क्षेत्र के सभईपुर गांव में सोमवार को पड़ोसियों के तानों से नाराज किशोरी ने मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर शिवपुर थाने में दस लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। एहतियातन गांव में एक दरोगा और चार सिपाही तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

किशोरी के पिता के अनुसार, उसकी बेटी रविवार की शाम शौच करने गई थी। इसे लेकर पड़ोस में रहने वाले नसीर, शाहनवाज, मैनुद्दीन, सोनू, साजिद, मुनीर, अब्बास, अलीमुन, जरीदा और राबिया उस पर एक युवक के साथ घूमने का बेबुनियाद आरोप लगाकर ताना मार रहे थे। इसे लेकर कहासुनी और हाथापाई भी हुई थी। सोमवार सुबह ताना मारने का सिलसिला फिर शुरू हो गया। इस बीच किशोरी के पिता और बड़े भाई काम पर चले गए। पत्नी व छोटा भाई पड़ोसियों की शिकायत करने शिवपुर थाने गए थे। इसी दौरान किशोरी ने कमरे का दरवाजा बंद कर खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली। एक छोटी बच्ची की सूचना और कमरे से धुआं उठता देख परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। मंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, किशोरी का पूरा शरीर जल गया है और उसकी हालत बेहद नाजुक है। उधर, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। उनके करीबियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

मारपीट में दो की गिरफ्तारी के बाद देने लगे उलाहना
मोहम्मद इस्लाम के घर के पीछे एक मकान बन रहा है। शनिवार रात वहां एक युवक और युवती गए थे तो वहां मौजूद ठेकेदार ने उन्हें भगा दिया था। इससे नाराज युवक ने अपने पांच-छह दोस्तों के साथ रविवार शाम ठेकेदार नागेंद्र के बेटे रंजीत की पिटाई कर दी। रंजीत की तहरीर पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने दो आरोपी मुर्तजा व लालू को गिरफ्तार कर लिया। इसी के बाद से पड़ोसी किशोरी पर तरह-तरह के आरोप लगाते हुए ताना मार रहे थे। यह भी चर्चा रही कि किशोरी को एक वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैलीं अफवाहें
घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें वायरल होती रहीं। किसी ने अभद्र व्यवहार पर किशोरी के जान देने की घटना पोस्ट की तो किसी ने इसे दो समुदायों से जोड़ दिया। इससे पुलिस महकमे के आला अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। आननफानन में एसएसपी आनंद कुलकर्णी और आईजी विजय सिंह मीना के साथ ही एडीजी ब्रज भूषण भी घटना स्थल पर पहुंच गए। वास्तविकता का पता लगने पर सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार और थानाध्यक्ष शिवपुर विश्वनाथ प्रताप सिंह को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed