फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suicide prisoner in Central Jail wrote - I am serving a sentence for 13 years, no longer tolerated

सेंट्रल जेल में सुसाइड करने वाले कैदी ने लिखा-13 साल से सजा काट रहा हूं, अब बर्दाश्त नहीं

Sun, 09 Feb 2020 10:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 09 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Suicide prisoner in Central Jail wrote - I am serving a sentence for 13 years, no longer tolerated
demo pic

वाराणसी के सेंट्रल जेल में फांसी लगाकर जान देने वाले कैदी चंद्रशेखर यादव का सुसाइड नोट कैंटीन स्थित उसके काम करने की जगह से बरामद हुआ। इसमें चंद्रशेखर ने लिखा है कि 13 साल से सजा काट रहा हूं। अब सजा बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से परेशान होकर जान दे रहा हूं।

विज्ञापन


इसमें किसी बंदी, बंदीरक्षक या जेल के कर्मचारियों और अधिकारियों की कोई भूमिका नहीं है। उधर, रविवार को परिजनों के आने के बाद वीडियो कैमरे के सामने चंद्रशेखर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

 

देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना के बैताल साहूटोला का रहने वाला चंद्रशेखर यादव 18 अप्रैल 2010 से सेंट्रल जेल में बंद था। पत्नी की हत्या का दोष सिद्ध होने पर उसे उम्र कैद की सजा हुई थी। मौजूदा समय में वह सेंट्रल जेल की कैंटीन में काम करता था। शनिवार की देर शाम कैंटीन के एक कमरे में चंद्रशेखर रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सेंट्रल जेल के प्रभारी अधीक्षक पीके त्रिवेदी ने बताया कि चंद्रशेखर कैंटीन के जिस कमरे में काम करता था, वहीं से कागजात के बीच उसका सुसाइड नोट और आधार कार्ड आदि बरामद हुआ है। अवसादग्रस्त होकर उसने फांसी लगा कर जान दी है। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed