फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   suicide in varanasi minor boy hanged himself after mother angry for not going to school

Varanasi News: मां ने स्कूल जाने के लिए डांटा तो बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
सार

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के हाथी गांव में सोमवार सुबह एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह पांचवीं कक्षा में पढ़ता था

विज्ञापन
suicide in varanasi minor boy hanged himself after mother angry for not going to school
पेड़ से लटका मिला किशोर का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां की डांट 13 वर्षीय बेटे को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिल दहला देने वाली ये घटना वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के हाथी गांव की है। सूचना पर पहुंच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से किशोर के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


हाथी गांव निवासी महेंद्र गुप्ता का बेटा सन्नी गुप्ता (13) कक्षा पांचवीं में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह वह स्कूल नहीं जा रहा था। इस बात से मां सुनीता गुप्ता नाराज हो गई और सन्नी को डांट लगा दी। इस बात से क्षुब्ध होकर सन्नी घर से बाहर निकला और थोड़ी ही दूर पर स्थित मेला मैदान में एक पेड़ में गमछे के सहारे फांसी के फंदे से झूल गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटकते देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने नजारा देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। माता-पिता बेसुध हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सन्नी दो भाइयों और एक बहन में बड़ा था। पिता महेंद्र गुप्ता बुनकरी का काम करते हैं। मां सुनीता गुप्ता श्रृंगार का सामान फेरी कर बेचती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने डांटा तो बेटा नदी में कूदा, ग्रामीणों ने बचाई जान

चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार स्थित गोमती नदी पर बने पक्के पुल से सोमवार सुबह एक युवक ने छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाते हुए युवक को बचा लिया। मौके पर पहुंची अजगरा पुलिस ने युवक से पूछताछ की। युवक ने अपना नाम आशीष निवासी बबियाव गांव बताया। मां की डांट से झुब्ध होकर वह घर से निकला था। खुदकुशी की नीयत से गोमती में छलांग लगाई थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे डूबने से बचा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed