फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sudden smoke started coming out of Intercity Express coming from Lucknow to Varanasi

Varanasi: लखनऊ से वाराणसी आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से अचानक निकलने लगा धुआं, मची अफरा-तफरी

Thu, 01 Sep 2022 04:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 01 Sep 2022 04:06 PM IST
सार

लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में गड़बड़ी की खबर से हड़कंप मच गया।गड़बड़ी के कुछ देर बाद ट्रेन रोक दी गई। धुआं निकलता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
Sudden smoke started coming out of Intercity Express coming from Lucknow to Varanasi
लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में गड़बड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में गड़बड़ी की खबर से हड़कंप मच गया। गड़बड़ी के कुछ देर बाद ट्रेन रोक दी गई। धुआं निकलता देख यात्रियों में दहशत फैल गई।  घटना सेवापुरी स्टेशन से करीब 3 किमी पहले हुई। कई यात्री ट्रेन से उतर गए। 

विज्ञापन


सेवापुरी स्टेशन के बीच लखनऊ से वाराणसी आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक चेन पुलिंग होने के कारण इंजन की तरफ से धुआं निकलने लगा। जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


चेन पुलिंग होने के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे तक ट्रैक पर ही खड़ी रही। इंटरसिटी एक्सप्रेस से धुआं निकलने के कारण आसपास के गांव के लोगों की भीड़ लग गई।अधीक्षक कपसेठी शिवकुमार के अनुसार सिटी एक्सप्रेस में हुए चेन पुलिंग के कारण आधे घंटे तक खड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अचानक चेन पुलिंग होने के कारण कभी-कभी आग भी लग जाती है लेकिन गनीमत रही कि केवल धुआं ही निकला और किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। घटना के कारण गोरखपुर दादर एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों तथा एक मालगाड़ी को जगह-जगह रोकना पड़ा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed