{"_id":"5e4637328ebc3ee6076118b2","slug":"sudden-pain-in-the-chest-of-a-policeman-on-duty-died-on-the-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के सीने में अचानक उठा दर्द, रास्तें में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के सीने में अचानक उठा दर्द, रास्तें में दम तोड़ा
Fri, 14 Feb 2020 11:29 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
घनश्याम सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक के सीने में अचानक दर्द हुआ जिससे वह थाने में गिर गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए पीएससी जमालपुर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया। बीएचयू ले जाते समय रास्ते में उपनिरीक्षक की मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना जमालपुर पर तैनात उप निरीक्षक 51 वर्षीय घनश्याम सिंह पुत्र दूधनाथ सिंह निवासी जाम थाना सिकरारा जौनपुर 30 सितम्बर 2019 को जमालपुर थाने में तैनात हुए थे। शुक्रवार को उनको अचानक घबराहट व सिने में दर्द होने लगा। थानाध्यक्ष जमालपुर अश्वनी त्रिपाठी उन्हे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमालपुर ले गए।
विज्ञापन
जहां उनकी हालत को गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हे बीएचयू ले जाने के लिए कहा गया। थानाध्यक्ष उन्हें लेकर बीएचयू पहुंचे तो चिकित्सक ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष जमालपुर मृत दरोगा का बीएचयू में पोस्टमार्टम करा रहे हैं।
विज्ञापन