{"_id":"615e99078ebc3e8bb3253e5b","slug":"sudarshan-bharat-parikrama-varanasi-police-commissioner-a-stish-ganesh-flagged-off-nsg-car-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुदर्शन भारत परिक्रमा: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने एनएसजी की कार रैली को दिखाई झंडी, बोले- युवाओं को योद्धाओं के बारे में जानना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुदर्शन भारत परिक्रमा: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने एनएसजी की कार रैली को दिखाई झंडी, बोले- युवाओं को योद्धाओं के बारे में जानना जरूरी
Thu, 07 Oct 2021 12:22 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:22 PM IST
सार
12 राज्यों के सफर पर निकली एनएसजी की कार रैली बीएचयू के मुख्य द्वार से बोध गया के लिए रवाना हुई। इस मौके पर पुलिस आयुक्त ने एनएसजी को शुभकामनाएं दी। कहा कि एनएसजी के कमांडो के अदम्य साहस और शौर्य पर पूरे देश को गर्व है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने एनएसजी की कार रैली को दिखाई झंडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की ओर से आयोजित सुदर्शन भारत परिक्रमा के लिए ब्लैक कैट कार रैली को पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने झंडी दिखाकर रवाना किया। 12 राज्यों के सफर पर निकली रैली बीएचयू के मुख्य द्वार से बोध गया के लिए रवाना हुई। इस मौके पर पुलिस आयुक्त ने एनएसजी को शुभकामनाएं दी।
कहा कि एनएसजी के कमांडो के अदम्य साहस और शौर्य पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि अगले साल 15 अगस्त को हम 75वीं वर्षगांठ मनाएंगे। वर्तमान पीढ़ी को आजादी की कीमत बताने की जरूरत है। खास कर युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और देख की आजादी की लड़ाई को जानने की जरूरत है। आजादी अचानक नहीं मिली है। इसके लिए अनगिनत बलिदान दिए गए हैं।
गौरतलब है कि एनएसजी की अखिल भारतीय कार रैली दिल्ली से चलकर बुधवार शाम बनारस के भारत माता मंदिर पहुंची। इस बीच रैली देश के 12 राज्यों के काकोरी मेमोरियल (लखनऊ), नेताजी भवन बैरकपुर (कोलकाता), स्वराज आश्रम (भुवनेश्वर), तिलक घाट (चेन्नई), फ्रीडम पार्क (बंगलुरू), अगस्त क्रांति मैदान (मुंबई) और साबरमती आश्रम (अहमदाबाद) जैसे ऐतिहासिक महत्व के अनेक स्थानों पर जाएगी।