{"_id":"66e17eb65ab3570acc011c0f","slug":"successful-ear-treatment-in-bhu-laxmi-deaf-since-birth-said-thank-you-to-doctors-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP में पहली बार हुआ ऐसा ऑपरेशनः सुन सकेगी लक्ष्मी, जन्म से थी बहरी; BHU के डॉक्टरों से परिजनों ने कहा शुक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP में पहली बार हुआ ऐसा ऑपरेशनः सुन सकेगी लक्ष्मी, जन्म से थी बहरी; BHU के डॉक्टरों से परिजनों ने कहा शुक्रिया
Wed, 11 Sep 2024 04:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2024 04:57 PM IST
सार
Varanasi News: चंदौली के सुभाष नगर की रहने वाली युवती जन्म से ही बहरी थी। दवाइयां भी चलीं लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। बीएचयू के चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन कर 19 वर्षीय लक्ष्मी को लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन
कान के इलाज के बाद चिकित्सकों के साथ लक्ष्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में कान, नाक, गला विभाग में एक नया ऑपरेशन सफल रूप से किया गया जो कि उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड में यह पहला ऑपरेशन है। चंदौली के सुभाष नगर के रहने वाले दिनेश कुमार और गुंजा देवी की पुत्री लक्ष्मी (19) जन्मजात बहरी थी। उसका कान, कान की नली और बीच का भाग नहीं बना था, जिसके लिए उसके परिजनों ने बीएचयू के कान, नाक, गला विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक प्रो. राजेश कुमार से संपर्क किया।
विज्ञापन
जांच के बाद पता चला कि उस बच्ची का कान का अधिकांश भाग बनाही नहीं है, तो इसके लिए उनको ऑपरेशन की सलाह दिया गया। यह ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया गया। में प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार के साथ प्रो. विश्वंभर सिंह, डॉ. शिवा एस., डॉ. रामराज, डॉ. राहुल, डॉ. सृष्टि, डॉ. शिखर, डॉ. पामे के साथ ऑडियोलॉजिस्ट सुनील कुमार तथा एनेस्थीसिया से डॉ. यशपाल एवं पूरा ओटी स्टाफ शामिल रहा।
विज्ञापन
इसमें ऑपरेशन करके Active Bone Bridge Conducting Implant लगाया गया है जो कि अंदर के कान एवं हड्डी से जोड़ दिया गया है। अब यह बच्ची आम लोगों की तरह सुन सकेगी और बोल सकेगी। इसका विकास पूर्णरूप से सामान्य तरीक़े से होगा।
विज्ञापन
यह ऑपरेशन उत्तर प्रदेश एवं आसपास के राज्यों में पहली बार किया गया है। इस ऑपरेशन का आर्थिक खर्च चंदौली के विधायक सुशील सिंह और इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी चंदौली CMO द्वारा मुहय्या कराया गया। प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार ने बताया कि अब हम लोग ऐसे बच्चों, जिनका कान जन्मजात नहीं बना है या जो सुन और बोल नहीं पाते, उनका इलाज एवं ऑपरेशन नियमित रूप से कर रहे है।